Rajasthan News: उदयपुर। परिवहन विभाग ने अपनी सेवाओं को और अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब विभाग के बनाए जाने वाले ट्रैफिक चालान सीधे वाहन मालिकों के वॉट्सऐप और ई-मेल पर उपलब्ध होंगे। इससे चालान प्रक्रिया न केवल तेज होगी बल्कि चालान न मिलने के बहाने भी समाप्त हो जाएंगे।

परिवहन विभाग के अनुसार, पिछले कुछ समय से कई वाहन मालिक चालान प्राप्त न होने का तर्क देते रहे हैं, जिसके कारण जुर्माने की वसूली और कानूनी कार्रवाई में देरी होती थी। नई डिजिटल व्यवस्था लागू होने के बाद जैसे ही चालान बनेगा, उसकी कॉपी संबंधित वाहन मालिक को तुरंत भेज दी जाएगी। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए वाहन मालिकों को अपने वाहन की आरसी में दर्ज मोबाइल नंबर और ई-मेल आइडी को 24 नवंबर तक अपडेट करना अनिवार्य किया गया है।
अपडेट प्रक्रिया के लिए वाहन मालिकों को पंजीयन नंबर, चेसिस नंबर, इंजन नंबर, पंजीयन की तारीख और पंजीयन समाप्ति की तारीख पोर्टल पर भरनी होगी। इसके बाद नया मोबाइल नंबर और ई-मेल दर्ज कर रिकॉर्ड अपडेट किया जा सकेगा। परिवहन विभाग का मानना है, यह कदम डिजिटल इंडिया मिशन को मजबूती देगा, ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करेगा और चालान प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने में मदद करेगा।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Weather: सुबह कोहरा, दोपहर में गर्मी और रात में हल्की ठंड, जानिए कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम
- यूपी में ठंड और कोहरे का असर बढ़ा, 48 घंटे में पूर्वांचल में बारिश के आसार; किसानों को अलर्ट
- Bihar Morning News : बीजेपी का प्रबुद्ध जन सम्मेलन, जदयू करेगी जनसुनवाई, कैबिनेट की बैठक आज
- जीवन सूक्त : विरोध और विद्रोह, का आरोह अवरोह – संदीप अखिल
- 04 November 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
