Rajasthan News: जेडीए की प्रवर्तन शाखा ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गोनेर क्षेत्र में सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। इस दौरान स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। शुरुआत में स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन बाद में टीम ने अतिक्रमण हटाने का काम पूरा किया। इसके साथ ही सड़क सीमा पर फैले अतिक्रमण को भी हटाया गया।

पुलिस उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी ने बताया कि सांगानेर के ग्राम ग्वार ब्राह्मणान में जेडीए स्वामित्व वाली 10 बीघा जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। इस जमीन पर स्थानीय लोगों ने 40 स्थानों पर कमरे, कोठरियां और बाउंड्रीवॉल बनाकर कब्जा कर रखा था। कई कोठरियों में लोग अपने परिवारों के साथ रह रहे थे। टीम ने पहले इनका सामान बाहर निकलवाया, इसके बाद जेडीए ने सभी निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इस जमीन की बाजार कीमत लगभग 50 करोड़ रुपए आंकी गई है।
10 डुप्लेक्स को सील किया
इसके अलावा सीकर रोड स्थित ग्राम मोटू का बास में मुय हाइवे पर अवैध रूप से बन रहे 10 डुप्लेक्स को जेडीए ने सील किया। इससे पहले नोटिस जारी कर इन्हें अवैध निर्माण हटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन कार्रवाई नहीं करने पर इन्हें सील किया गया।
155 स्थानों से हटाए अतिक्रमण
गोनेर में कार्रवाई के दौरान सड़क के दोनों ओर करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में 155 स्थानों पर अतिक्रमण हटाया गया। यहां सड़क सीमा में टीनशेड, ढाबा, भट्टी, पत्थर की पट्टियां, काउंटर, थड़ियां-ठेले और होर्डिंग आदि लगे हुए थे, जिन्हें हटाया गया।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Weather: सुबह कोहरा, दोपहर में गर्मी और रात में हल्की ठंड, जानिए कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम
- यूपी में ठंड और कोहरे का असर बढ़ा, 48 घंटे में पूर्वांचल में बारिश के आसार; किसानों को अलर्ट
- Bihar Morning News : बीजेपी का प्रबुद्ध जन सम्मेलन, जदयू करेगी जनसुनवाई, कैबिनेट की बैठक आज
- जीवन सूक्त : विरोध और विद्रोह, का आरोह अवरोह – संदीप अखिल
- 04 November 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
