Rajasthan News: सिरोही जिले में शनिवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ही घटनाओं में वाहन चालक मौके से फरार हो गए।

पहली घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कांडला राजमार्ग पर मांडवा हनुमान जी मंदिर और अंबिका होटल के बीच हुई। यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर थी। एंबुलेंस से घायल को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, लेकिन वह कुछ देर बाद दम तोड़ गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू की।
दूसरी घटना पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के बामणवाडजी के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार रमेश गमेती और भैराराम गमेती को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों के हाथ और पैरों में फ्रैक्चर है। एक घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे गुजरात रेफर किया गया। पुलिस दोनों हादसों में शामिल अज्ञात वाहनों की तलाश कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत केस: आरोपी पति समर्थ सिंह की डिफॉल्ट जमानत याचिका खारिज; कोर्ट ने CBI की चार्जशीट को माना सही
- नाम बदला, चेहरा बदला, शहर बदला… पर पाप का साया नहीं! 28 साल बाद दोस्त के कातिलों का पर्दाफाश
- राजद पर फूटा भाजपा का गुस्सा, नीरज कुमार शर्मा बोले- वोट चोर आज दे रहे लोकतंत्र का ज्ञान!
- कर्नाटक: सुप्रीम कोर्ट के फर्जी आदेश से कैदी की रिहाई का आरोप, DIG प्रिजन्स सोमशेखर गिरफ्तार
- तेज रफ्तार ट्रेलर ने 2 बाइक को रौंदा, एक की मौके पर मौत, 3 घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
