Rajasthan News: पाली में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया। रविवार को हुए इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी 14 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है। बेटी को अब तक यह खबर नहीं दी गई कि उसके माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं।

45 वर्षीय बलवंत सिंह रावत और उनकी पत्नी डाली देवी (40) रविवार सुबह धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। तभी खोखरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बलवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल डाली देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
29 अक्टूबर को दोनों का गमगीन माहौल में एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। बेटे सुरेन्द्र सिंह ने माता-पिता को मुखाग्नि दी। अस्पताल में भर्ती बेटी सुमित्रा अंतिम दर्शन तक नहीं कर सकी।
परिजनों ने बताया कि बलवंत सिंह और डाली देवी पाली में साड़ी फॉल लगाने का काम करते थे। वे 27 अक्टूबर को ब्यावर के पास बदनोर गांव गए थे, जहां धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।
पढ़ें ये खबरें
- शरद पवार की दो दिनों बाद अस्पताल से छुट्टी मिली, PM मोदी ने हाल पूछा, कहा- ‘हमें मार्गदर्शन करते रहें’
- दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे से निपटने की तैयारी, SkyCast सिस्टम से बेहतर होगा फ्लाइट संचालन
- महादेव सट्टा ऐप केस: सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की CBI रिमांड, अब CBI मुख्यालय दिल्ली में होगी पूछताछ
- ‘साहब, हादसा नहीं, बेटे का कत्ल हुआ है!’ रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, परिजनों का दावा- पीट-पीटकर हत्या के बाद फेंका
- भगवंत मान के गढ़ में राहुल गांधी की हुंकार, संगरूर में ‘इंसाफ रैली’ से AAP सरकार को घेरेंगे
