Rajasthan News: दौसा जिले के सिकराय क्षेत्र में शुक्रवार को पैंथर के हमले की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। बकरी चरा रहे दो व्यक्तियों पर पैंथर ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

भगोरा गांव में पैंथर का हमला
जानकारी के अनुसार, सिकराय के भगोरा गांव में बकरियां चरा रहे छाजूराम और ईश्वरलाल पर पैंथर ने हमला कर दिया। घायल छाजूराम को दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि ईश्वरलाल का भी इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है।
पैंथर की तलाश में वन विभाग
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम हरकत में आ गई और पैंथर को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पैंथर को जल्द पकड़ने की मांग की है। पिछले साल नवंबर में भी दौसा में पैंथर के आतंक की खबरें सामने आई थीं।
चरवाहों ने पैंथर को भगाने की कोशिश की
बताया जा रहा है कि चरवाहे बकरियां चराने पहाड़ी क्षेत्र में गए थे। अचानक पैंथर के सामने आने पर उन्होंने पत्थर फेंककर उसे भगाने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए पैंथर ने हमला कर दिया।
सड़क जाम और ग्रामीणों का प्रदर्शन
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बहरावंडा रणौली सड़क मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि पैंथर को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पैंथर की तलाश में जुटी हुई है।
पढ़ें ये खबरें
- अमेरिका के जॉर्जिया में ब्लॉक पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत; 35 लोग घायल
- रायखेड़ा अदानी पावर प्लांट में बलवा: बिहार और छत्तीसगढ़ के मजदूरों में झड़प, पथराव में TI घायल, सरपंच की गाड़ी में भी तोड़फोड़, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
- बच्चों के बीच हो रही थी हाथापाई, छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग की नीचे गिरते ही मौत, भतीजे को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस
- एक दिन की मासूम के गले पर निशान और मुंह से खून… नवजात की मौत पर मचा हड़कंप; पीएम में गला घोंटने की आशंका!
- CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, पिता और 12 साल के बेटे की मौत, 8 वर्षीय बच्चा गंभीर
