Rajasthan News: रविवार को कोटा से बारां के बीच नेशनल हाईवे 27 पर एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी पलटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को पहले अंता अस्पताल ले जाया गया और फिर उन्हें बारां के लिए रेफर कर दिया गया। पिकअप में स्टोन भरा हुआ था, जो सड़क पर फैल गया, जिससे यातायात बाधित हुआ और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया।

अंता थाने के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर कैलाश चंद्र ने बताया कि छबड़ा के पीपलखेड़ी गांव के निवासी राजीव भील, जो कोटा में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करते हैं, अपनी पिकअप गाड़ी से कोटा से बारां की ओर जा रहे थे। गाड़ी में उनका परिवार और सामान मौजूद था। अंता बाइपास पर मुख्य नहर क्रॉस करते समय गाड़ी का टायर फट गया, जिससे पिकअप पलटकर डिवाइडर पर जा चढ़ी। यह हादसा बरखेड़ा तिराहे के पास हुआ।
दुर्घटना में राजीव भील की 35 वर्षीय पत्नी रचना की मौके पर ही मौत हो गई। उनके रिश्तेदार धापू बाई और उनके दो बच्चे—7 वर्षीय सतीश और 2 वर्षीय वंदना—गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने किसी भी पुलिस शिकायत से इनकार कर दिया, जिसके चलते शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पढ़ें ये खबरें भी
- 15 अगस्त पर गुरुग्राम किले में तब्दील, 11 नाकों पर नाकाबंदी; 4500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा।
- कोर्ट कर्मचारी से 31 लाख की बड़ी ऑनलाइन ठगी! प्लॉट बेचकर लगाए थे पैसे, जानिए कैसे फंसा जाल में?
- ओडिशा में DGP चयन प्रक्रिया पर सियासत: कांग्रेस नेता भक्त दास ने सरकार को घेरा, कहा- सेवाकाल और वरिष्ठता को किया जा रहा नजरअंदाज
- विधानसभा घेराव के बाद छात्रों पर FIR: 100 नामजद, 500 अज्ञात, ABVP ने देशभर में आंदोलन का किया ऐलान
- MLA संजय पाठक की कंपनी से साइबर फ्रॉड, डायरेक्टर के नंबर का बनाया क्लोन, अकाउंटेंट से ट्रांसफर करवाए 1.5 करोड़


