Rajasthan News: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में राजस्थान से एक मात्र नेता का नाम शामिल है और वो नेता हैं सचिन पायलट. बता दें कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहा है. जिसके लिए भाजपा, कांग्रेस सहित जम्मू-कश्मीर की स्थानीय राजनीतिक पार्टियां नेशनल कॉफ्रेंस, पीडीपी अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है.

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, अंबिका सोनी के साथ-साथ 40 नेताओं की नाम शामिल हैं.
इस लिस्ट में राजस्थान से एक मात्र नेता सचिन पायलट का नाम शामिल हैं. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम इस लिस्ट में नहीं है. बता दें कि अशोक गहलोत बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण भाग-दौड़ से दूर हैं. ऐसे में संभवना जताई जा रही है कि स्वास्थ्यगत कारणों के कारण उनका नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है.
पढ़ें ये खबरें भी
- हाथियों के आतंक से दहशत में ग्रामीण: पड़ोसियों के घर के ऊपर तंबू बनाकर रहने को मजबूर
- चौधरी सरनेम वाला किसका चेला था? मांझी पर भड़कीं रोहिणी, दिमाग और बीमारी का इलाज कराने की दी सलाह
- चित्रोत्पला फिल्म सिटी की धीमी प्रगति पर पर्यटन बोर्ड सख्त, निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी, ₹17 करोड़ की बैंक गारंटी हो सकती है जब्त
- नितिन नबीन का सहारनपुर दौरा: जगह-जगह भव्य स्वागत, जोरदार नारों के बीच कार्यकर्ताओं को दिया ‘जीत का मंत्र’
- अमृतसर में बिना वैध नंबर प्लेट वाली गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल और CNG, पुलिस कमिश्नर ने जारी किए सख्त आदेश


