Rajasthan News: राजस्थान से रूस गए युवकों को जबरन सेना में भर्ती किए जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताज़ा घटना जयपुर की है, जहां एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है। युवक ने बताया कि उसे रूस में नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया था, लेकिन पहुंचते ही एजेंटों ने सभी दस्तावेज अपने पास रख लिए और जबरन रूसी सेना में भर्ती कर लिया गया।

मुझे बचा लो, मैं फंस गया हूं
युवक ने अपने परिवार को भेजे ऑडियो संदेश में बताया कि अब उसे बॉर्डर पर भेजा जा रहा है और वह वहां से निकल नहीं पा रहा। उसकी आवाज़ में डर और घबराहट साफ झलकती है। उसने कहा मुझे किसी तरह यहां से निकालो, मैं बुरी तरह फंस चुका हूं।
हरियाणा का युवक भी फंसा
जयपुर के इस युवक के साथ हरियाणा का एक और युवक भी उसी ग्रुप में है, जिसे इसी तरह धोखे से भर्ती किया गया। दोनों परिवारों ने केंद्र सरकार और भारतीय दूतावास से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
बीकानेर से भी आए थे ऐसे मामले
इससे पहले बीकानेर के कुछ युवकों ने वीडियो कॉल पर बताया था कि उन्हें बंकरों में रखा गया है, खाना बहुत कम मिलता है और लगातार गोलाबारी और ड्रोन हमलों का खतरा बना रहता है। उनके पास अब केवल एक बैज नंबर है, जबकि पासपोर्ट और बाकी दस्तावेज एजेंटों ने रख लिए हैं।
ऐसे कई मामले राजस्थान, पंजाब और हरियाणा से सामने आ रहे हैं। परिवारों का कहना है कि एजेंट नौकरी या पढ़ाई के नाम पर युवाओं को रूस भेजते हैं और वहां उन्हें सीधे युद्ध क्षेत्र में झोंक दिया जाता है।
पढ़ें ये खबरें
- दादी ने रात में बाहर घूमने से रोका तो पोते ने खाट के पाए से पीट-पीटकर की हत्या, फिर शव के पास बैठा रहा आरोपी
- भारत में ब्रिटिश लग्जरी कारों पर बड़ी राहत: एस्टन मार्टिन की गाड़ियों के दाम हुए भारी कम, जानें नई कीमतें
- शेल्टर का ‘पेट’ फाड़कर निकला लोहे का दैत्य! यात्रियों का हक डकार गए अफसर, 35 हजार में लुटा दी नगर निगम ने इंदौर की ‘करोड़ों की जमीन’, FR Media को दिया गया टेंडर
- Orange Peel Soap – संतरे के छिलकों को समझते हैं बेकार? फेंकने के बजाय घर पर बनाएं नेचुरल साबुन, जानें बनाने का आसान तरीका और फायदे
- लोकतंत्र के सहारे 27 की सत्ता! भाजपा को लोकतंत्र का दुश्मन बताते हुए अखिलेश ने साधा निशाना, वोटर लिस्ट को लेकर दिया बड़ा बयान
