Rajasthan News: राजस्थान के बारां जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप लूट की योजना बना रहे 12 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने न केवल इन अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया, बल्कि सबक सिखाने के लिए उनके सिर मुंडवाकर पूरे शहर में पैदल परेड भी निकाली। इस दौरान आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए।

एडिशनल एसपी राजेश चौधरी ने बताया कि जिले में चोरी, लूट और डकैती जैसी वारदातों पर रोक लगाने के लिए पुलिस सघन गश्त कर रही है। इसी के तहत किशनगंज थाना प्रभारी विनोद कुमार की टीम ने शनिवार रात कांकड़दा रोड तिराहा छतरी के पास कार्रवाई की। इस दौरान पांच मुख्य आरोपियों—इतिहास अली, आशिक, मोहम्मद खालिद, शाहरुख और राजू नायक को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने तलाशी के दौरान इतिहास अली और आशिक के पास से एक-एक देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस, मोहम्मद खालिद और शाहरुख के पास से एक-एक देसी पिस्तौल, शाहरुख के पास से रस्सी, टेप और लाल मिर्च पाउडर, तथा राजू नायक के पास से एक चाकू और लोहे की रॉड बरामद की। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये बदमाश किशनगंज के पास एक ढाबे के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बना रहे थे।
पुलिस ने इस साजिश को नाकाम करते हुए सभी 12 आरोपियों को हिरासत में लिया। सोमवार को इनकी पैदल परेड शहर में निकाली गई। मामले की जांच बारां कोतवाली सीआई योगेश चौहान को सौंपी गई है। चौधरी ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है ताकि उनके अन्य आपराधिक इरादों का पता लगाया जा सके।
पढ़ें ये खबरें
- विजयादशमी: देश के इन 8 स्थानों पर रावण का दहन नहीं किया जाता बल्कि उनकी पूजा की जाती है…
- फैक्टरी में मिला पटाखों का बड़ा जखीरा, कीमत करीब 3 करोड़ रुपये
- पटना के गांधी मैदान में जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, 2.5 लाख से अधिक लोग बने गवाह
- Deoghar News: देवघर में महिला की संदिग्ध मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप, घर में फंदे से लटका मिला शव
- दिवाली पर Skoda की इन कारों पर मिल रहा ₹90,000 तक का डिस्काउंट, Kylaq, Kushaq और Slavia पर बड़े ऑफर्स
