Rajasthan News: राजस्थान के बालोतरा में पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए राजस्थान को बधाई देते हुए कहा कि लंबे समय से जिस ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की जरूरत महसूस की जा रही थी, अब वह सपना साकार होने की दिशा में बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की करीब 90 प्रतिशत एलपीजी आपूर्ति हॉर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आती थी। युद्ध जैसे हालात बनने के बाद इस सप्लाई पर संकट खड़ा हो गया था। ऐसे समय में सरकार ने तुरंत रिफाइनरी परियोजनाओं पर तेजी से काम शुरू किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान की धरती ने हमेशा चुनौतियों का डटकर सामना करना सिखाया है।
इतिहास में दर्ज होंगे फैसले
पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक ऊर्जा संकट के दौरान भारत ने नीति, कूटनीति और व्यवहारिक स्तर पर जो फैसले लिए, वे आने वाले समय में इतिहास का हिस्सा बनेंगे। उनके मुताबिक, इन निर्णयों की वजह से देश संभावित बड़े ऊर्जा संकट से बच सका। उन्होंने बताया कि भारत अपनी एलपीजी जरूरत का लगभग 60 प्रतिशत आयात करता है और इसका बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है। पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका थी, लेकिन समय रहते उठाए गए कदमों से हालात संभाल लिए गए।
संकट के बीच बढ़ाया गया एलपीजी उत्पादन
प्रधानमंत्री ने कहा कि अप्रैल से जून के बीच पेट्रोल और डीजल पर सरकारी तेल कंपनियों को करीब 75 हजार करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा, जो एक नई रिफाइनरी की लागत के बराबर है। इसके बावजूद सरकार ने उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि महज सात दिनों में एलपीजी उत्पादन 35 हजार मीट्रिक टन से बढ़ाकर 54 हजार मीट्रिक टन कर दिया गया। जिन रिफाइनरियों में पहले एलपीजी का उत्पादन नहीं होता था, वहां भी उत्पादन शुरू कराया गया। इसके साथ ही लगभग 11 लाख घरों को पीएनजी कनेक्शन से जोड़ा गया।
54 हजार युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के करीब 54 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र भी सौंपे। उन्होंने सभी चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उनके जीवन का नया अध्याय है और वे प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
पढ़ें ये खबरें
- सैकड़ों आउटसोर्स कर्मचारियों का अटका वेतन, 11 माह का एरियर लंबित, अस्पताल के बाहर काम बंद कर किया प्रदर्शन
- दिल्ली में ड्रोन से होगी सरकारी जमीन की निगरानी, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति होगी लागू: LG के सख्त निर्देश
- जन्मदिन विशेष: गजराज पगारिया ने छत्तीसगढ़ को दिलाई एक सशक्त शैक्षणिक पहचान…
- मानसून में चेहरे की चिपचिपाहट और खोया हुआ ग्लो लौटाएगा कच्चा दूध, जानिए लगाने का सही तरीका और फायदे
- पंजाब में मशरूम की खेती को मिलेगा बढ़ावा, सरकार दे रही 80 हजार रुपये तक की सब्सिडी

