Rajasthan News: राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है। जिले के विभिन्न थानों द्वारा जब्त किए गए करीब 18 क्विंटल डोडा पोस्त और 170 ग्राम स्मैक को नष्ट कर दिया गया। इन मादक पदार्थों की अनुमानित बाजार कीमत 3 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस कार्रवाई में बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के निर्देश पर जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए सतत अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गुड़ामालानी, धोरीमना, चौहटन और सदर थानों से जुड़े 21 मामलों में जब्त 18 क्विंटल से अधिक डोडा पोस्त और 170 ग्राम स्मैक को न्यायालय के आदेश पर पुलिस फायरिंग रेंज में ड्रग निस्तारण कमेटी ने आग में जलाकर नष्ट किया। यह कार्रवाई नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
नरेंद्र सिंह मीणा ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है। इसे रोकने के लिए बाड़मेर पुलिस न केवल मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती बरत रही है, बल्कि सामाजिक आयोजनों में डोडा पोस्त और अफीम के सेवन पर भी कड़ी नजर रख रही है। उनका कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार को पूरी तरह समाप्त करना और युवा पीढ़ी को इसके हानिकारक प्रभावों से बचाना है। पुलिस इस दिशा में जागरूकता अभियान, नियमित छापेमारी और निगरानी को और तेज कर रही है।
बाड़मेर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और सख्त करने का फैसला किया है। तस्करों पर नकेल कसने के लिए नियमित गश्त, खुफिया जानकारी और सामुदायिक सहयोग से अभियान चलाए जा रहे हैं। इस कार्रवाई को नशे के सौदागरों के लिए एक सख्त चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
