Rajasthan News: जयपुर के पीली का अखाड़ा इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खाकी का फर्ज निभाने की जगह एक सब-इंस्पेक्टर ने अपना रौब जमाना शुरू कर दिया। कंट्रोल रूम में तैनात एसआई देशराज ने एक पहलवान युवक मुकेश जाट के साथ सिर्फ इसलिए मारपीट कर दी, क्योंकि उसने दूध लाने से मना कर दिया था।

दूध लाने से मना किया, तो भड़के साहब
पीड़ित मुकेश जाट इसी अखाड़े में पहलवानी करता है। आरोप है कि एसआई देशराज ने उसे बुलाया और गर्म दूध लाने का हुक्म दिया। मुकेश ने जब अपनी मजबूरी बताई और मना किया, तो एसआई ने आपा खो दिया। देखते ही देखते बात मारपीट पर उतर आई। एसआई ने मुकेश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
सिर पर लगी चोट, लगे टांके
हाथापाई इतनी भीषण थी कि मुकेश के सिर पर गंभीर चोट आई। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां डॉक्टरों को उसके सिर में दो टांके लगाने पड़े। मारपीट के बाद भी एसआई का गुस्सा शांत नहीं हुआ। आरोप है कि उसने मुकेश को धमकाया और कहा कि उसकी ऊपर तक पहुंच है, कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
कोतवाली थाने में दर्ज हुआ केस
जब घटना की जानकारी पुलिस के बड़े अधिकारियों तक पहुंची, तो हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाने में एसआई देशराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए।
पढ़ें ये खबरें
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया
- राव हॉस्पिटल की फायर NOC में फर्जीवाड़ा: FIR होते ही संचालक राजू साहू फरार, तलाश में जुटी पुलिस
