Rajasthan News: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के भादरा कस्बे में शुक्रवार को डीएपी खाद वितरण के दौरान पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया, जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

यह घटना तब हुई जब सहकारी समिति द्वारा खाद के लिए टोकन वितरित किए जा रहे थे। खाद की भारी कमी के कारण किसान घंटों से लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। टोकन वितरण शुरू होते ही सीमित स्टॉक के चलते किसानों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों ने मानवता की हदें पार करते हुए जमीन पर बैठे किसानों पर लाठियां बरसाईं।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी बेरहमी से किसानों पर लाठियां चला रहे हैं। भीड़ में शामिल कुछ महिलाएं, जो खाद लेने आई थीं, भी इस लाठीचार्ज से प्रभावित हुईं। किसान खुद को बचाने के लिए भागते और छिपते नजर आए। किसान संगठनों ने इस बर्बर कार्रवाई की कड़ी निंदा की है और मांग की है कि जिम्मेदार पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही, सरकार से खाद की कमी को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने की मांग उठी है ताकि किसानों को इस तरह का अपमान न सहना पड़े।
वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने मामले को गंभीरता से लिया। जिला कलेक्टर को तत्काल मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने और विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर CM भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे, पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय
- कलम छोड़ अनशन की राह पर IVRI के शोधार्थी, स्टाइपेंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ खोला सीधा मोर्चा
- बंगाल STF ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत जांच शुरू की, मालिक फरार
- कार्यालय में ही भिड़े मनरेगा कर्मी और कार्यक्रम पदाधिकारी, पीओ पर मारपीट का आरोप
- ड्यूटी पोस्ट तक पहुंचा, मोबाइल छीना और फरार हुआ; अब पुलिस ने पकड़ा
