Rajasthan News: पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रदेश में आमजन के गुमशुदा या चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाशी के लिए जुलाई-अगस्त माह में संचालित विशेष अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), साइबर अपराध एवं एसएसीआरबी हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि मोबाइल चोरी या खोने के सम्बंध में आमजन द्वारा दर्ज शिकायतों के सम्बंध में दो माह तक सभी जिलों में पुलिस अधीक्षकों को कम्प्यूटर तकनीक का प्रयोग करते हुए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे, जिससे ज्यादा से ज्यादा मोबाईल ट्रेस कर उनके धारकों को लौटाए जा सके। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में इस दौरान 4864 गुमशुदा मोबाईल ट्रेस करने में सफलता मिली है, ये मोबाईल जिला पुलिस अधीक्षकों के माध्यम से शिकायतकर्ता धारकों को वापस सम्भाल गए है।

हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि सभी जिलों में पुलिस मुख्यालय के निर्देशन और मॉनिटरिंग में भारत सरकार के पोर्टल www.ceir.gov.in पर उपलब्ध जानकारी का तकनीकी विश्लेषण करते हुए इतनी बड़ी संख्या में आम नागरिकों के खोए मोबाईल तलाशने की कार्रर्वाई को इस अभियान के दौरान अंजाम दिया गया है। उन्होनें आम लोगों को सलाह दी है कि यदि भविष्य में किसी का भी मोबाईल चोरी या गुम हो जाए तो वे उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सम्बंधित थाने पर दे या फिर राजस्थान पुलिस के पोर्टल पर इसकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराए।
इस कार्रर्वाई के बाद शिकायत का विवरण भारत सरकार के पोर्टल www.ceir.gov.in पर आवश्यक रूप से दर्ज करें, इससे गुमशुदा मोबाईल के चालू हो जाने की स्थिति में सम्बंधित थाने को ‘अलर्ट‘ का मैसेज जारी हो जाता है। इससे जिस क्षेत्र में गुमशुदा मोबाईल उपलब्ध है या उसका प्रयोग किया जा रहा है, उसकी लोकेशन के आधार पर पुलिस द्वारा उसे ट्रेस करने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
डीजीपी (साइबर अपराध) ने बताया कि प्रदेश में जुलाई-अगस्त माह में बड़ी संख्या में गुमशुदा मोबाईल को ट्रेस करने की सफलता के बाद इस प्रक्रिया को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।
पढ़ें ये खबरें भी
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 23 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- बिहार MLC चुनाव: वोटिंग से पहले RJD प्रत्याशी के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों के काफिले से मचा बवाल
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति

