Rajasthan News: झुंझुनू/नारनौल. कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में हरियाणा-राजस्थान की संयुक्त PCPNDT टीम ने रविवार देर रात अवधेश पांडेय नाम के कुख्यात भ्रूण लिंग परीक्षण रैकेट के सरगना को आठवीं बार धर दबोचा। आरोपी नेपाल से खरीदकर लाई गई पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से अब तक 200 से ज्यादा गर्भवती महिलाओं का लिंग परीक्षण कर चुका हैं।

डमी महिला बीलवा चौक पर सफेद बोलेरो गाड़ी में आए एजेंट से मिली। एजेंट उसे बड़ाऊ गांव के एक मकान में ले गया। वहां अवधेश पांडेय ने पोर्टेबल मशीन से जांच की और बोला बेटी है। लिंग बताने के बदले 50 हजार रुपये मांगे गए। डमी महिला ने पैसे दिए, तभी टीम ने छापा मारा।
एजेंट 23 हजार लेकर फरार
एजेंट सत्येंद्र (निवासी ढाणा तन पचेरी, हरियाणा) ने 50 हजार में से 23 हजार रुपये लेकर मौके से फरार हो गया। अवधेश पांडेय मशीन समेत गिरफ्तार।
पढ़ें ये खबरें
- CG Accident News : एक्टिवा और बाइक में जोरदार टक्कर, फिर ट्रेलर ने युवक को कुचला, युवती की भी मौत
- चोट ने बिगाड़ा विदेश घूमने का प्लान, अब कंपनियां 9% ब्याज के साथ लौटाएंगी पूरे पैसे, जानें मामला
- CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान: द्वारका में बनेगा मेडिकल कॉलेज, MBBS और PG की सीटों में होगा इजाफा
- धार में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर छापा; 271% अधिक अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा
- बकरी को गोद में लेकर सीधे एसपी ऑफिस पहुंचा शख्स! रोते बिलखते हुए लगाई न्याय की गुहार, आखिर क्या है इस दर्द के पीछे का राज?
