Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। टहला थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने एक गर्भवती महिला प्रियंका मीणा की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उसके गर्भ में पल रहे तीन महीने के बच्चे की मौत हो गई। फिलहाल प्रियंका की हालत नाजुक है और वह अस्पताल में भर्ती है।

पीड़िता के पिता हरसहाय मीणा, निवासी बडला (तहसील राजगढ़), ने दामाद सर्वेश मीणा सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि साल 2023 में बेटी की शादी बिगोता निवासी सर्वेश मीणा से की थी। शादी में मोटरसाइकिल, एक लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर और घरेलू सामान दिया गया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष लगातार अधिक दहेज की मांग करता रहा।
परिजनों के अनुसार, कुछ महीने पहले भी दहेज कम लाने का आरोप लगाकर प्रियंका को घर से निकाल दिया गया था। रिश्तेदारों की मध्यस्थता के बाद 24 अक्टूबर को उसे वापस ससुराल भेजा गया, लेकिन अगले ही दिन, 25 अक्टूबर को उसके साथ फिर मारपीट की गई।
प्रियंका ने पिता को फोन पर बताया कि पति, सास, ससुर और ननद ने मिलकर उसकी पिटाई की। इस दौरान उसके पेट पर लात मारी गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और तीन से चार महीने का गर्भ गिर गया। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पहले बिगोता, फिर राजगढ़ और अंत में अलवर के राजकीय महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने पुष्टि की कि गर्भ में पल रहा भ्रूण मृत हो चुका है। प्रियंका अभी वार्ड नंबर 28, बेड नंबर 2 पर इलाजरत है।
टहला थाना पुलिस ने सर्वेश मीणा, लहरीप्रसाद मीणा, नर्बदा देवी और राहुल मीणा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और गर्भपात की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं और जांच जारी है।
पढ़ें ये खबरें
- MP Morning News: रक्षाबंधन आज, उज्जैन दौरे पर CM डॉ मोहन, शनिवार को जनविश्वास अभियान, राम राजा की नगरी में BJP का बनेगा जम्बो प्लान
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
- ‘कबाड़’ हुई 18 साल पुरानी बाइक, मालिक ने मांगा ₹1.43 करोड़; दिल्ली HC से भी नहीं मिली राहत
- Bihar Morning News : ब्रह्मकुमारी बहनें आज मुख्यमंत्री को बांधेंगी राखी, छात्र संगठनों का धन्यवाद मार्च
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 28 August: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

