Rajasthan News: राजस्थान में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने IAS, IPS, RAS और RPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। इसके तहत एक विस्तृत सूची तैयार की जा रही है, जिसमें पुलिस प्रशासन के कई अहम पदों पर बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

जल्द जारी हो सकती है तबादलों की सूची
राज्य में जल्द ही बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादलों की घोषणा हो सकती है। जानकारी के अनुसार, सरकार ने IAS और IPS अधिकारियों के ट्रांसफर पर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है, जबकि RAS और RPS अधिकारियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट के आधार पर उनकी अदला-बदली पर फैसला लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री स्तर पर इन तबादलों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
सभी विभागों से लिए जा रहे हैं इनपुट
प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सरकार ने विभिन्न विभागों से इनपुट लेना शुरू कर दिया है। RPS अधिकारियों की एक साल की परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसके आधार पर निर्णय लिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि इस बार कलेक्टर, एसपी, एडिशनल एसपी सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर बैठे अधिकारियों का स्थानांतरण संभावित है।
बजट के बाद भी हुए थे तबादले
गौरतलब है कि भजनलाल सरकार ने पिछली बार भी बजट पेश होने के बाद अधिकारियों के तबादले का निर्णय लिया था। इसके तहत पुलिस और प्रशासनिक विभागों में बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए थे। अब माना जा रहा है कि शिक्षा विभाग सहित अन्य अहम विभागों में भी अधिकारियों के स्थानांतरण पर फैसला लिया जा सकता है।
पढ़ें ये खबरें
- न प्रकृति से समझौता, न हितों की अनदेखीः राजाजी और फूलों की घाटी के भविष्य पर मंथन, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बीच प्रस्तावों की समीक्षा
- Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा, कहा- ‘जुनून जब जीत में बदलता है तो मेडल पक्का है’
- कार का माइलेज अचानक घटने लगा है? मैकेनिक के पास भागने से पहले घर पर ही जांच लें ये 6 जरूरी बातें
- ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल ब्रज मोहन राम 18 अक्टूबर को लेंगे शपथ: बोले, ‘राज्य का समग्र विकास मेरी प्राथमिक एजेंडा’
- अंकिता भंडारी हत्याकांड: गिरफ्तारी से उम्रकैद तक, उत्तराखंड पुलिस ने बताई जांच की टाइमलाइन, जानिए अब तक क्या हुआ?
