Rajasthan News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 अक्टूबर को उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के एक दिवसीय दौरे पर आएंगी, जहां वे विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इस समारोह में राष्ट्रपति की उपस्थिति में विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. कुंजन आचार्य ने बताया कि राष्ट्रपति भवन से इस दौरे की स्वीकृति मिल चुकी है।

प्लेटिनम जुबली वर्ष का विशेष आयोजन
इस साल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के भू-गर्भ विज्ञान विभाग का प्लेटिनम जुबली वर्ष है, जिसके उपलक्ष्य में राष्ट्रपति मुर्मू विभाग की नई प्रयोगशाला का उद्घाटन भी करेंगी। राष्ट्रपति की यात्रा को लेकर तैयारियों की जोर-शोर से समीक्षा की जा रही है। कुलसचिव डॉ. वृद्धिचंद गर्ग की अगुवाई में अधिष्ठाताओं, विभागाध्यक्षों और कमेटी के कन्वीनर्स के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें तैयारियों पर चर्चा हुई।
दीक्षांत समारोह के लिए आवेदन प्रक्रिया
दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल और डिग्री प्राप्त करने के लिए 21 से 25 सितंबर के बीच आवेदन किया जा सकेगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी, और केवल आवेदन करने वाले विद्यार्थी ही इस समारोह में भाग ले सकेंगे।
पढ़ें ये खबरें भी
- हमीरपुर में जाम ने ली सर्पदंश पीड़िता की जान, एंबुलेंस एक घंटे फंसी रही
- बिहार MLC चुनाव: तिरहुत की स्नातक-शिक्षक सीट पर मतदान जारी, DM ने बूथ केंद्रों का लिया जायजा
- छत्तीसगढ़ में भयानक हादसा : NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल
- Share Market Crash: 800 अंक फिसला सेंसेक्स; विदेशी निवेशकों ने बेचे 3,585 करोड़ रुपए के शेयर
- हरियाणा में बिजली संकट से हाहाकार! गांवों से बड़े शहरों तक बिजली गुल, कहीं जाम तो कहीं सड़कों पर उतरे लोग

