Rajasthan News: अलवर जिले के अकबरपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बच्चे को इंग्लिश में स्पेलिंग सही नहीं आने के कारण स्कूल के प्रिंसिपल ने उसे जमकर पीट दिया।

अकबरपुर थाने के एएसआई प्रकाश चंद के अनुसार 17 सितंबर को थाने में नांगल रतावत गांव के निवासी स्वरूप खान ने रिपोर्ट दी कि उसका 8 वर्षीय बेटा ऑक्सफोर्ड चिल्ड्रन अकादमी में तीसरी क्लास में पढ़ता है। 17 सितंबर को स्कूल के प्रिंसिपल क्लास में इंग्लिश पढ़ा रहे थे। इस दौरान उन्होंने छात्र से इंग्लिश की स्पेलिंग सुनी, जिसे बच्चे ने सही से नहीं बताया। जिसके बाद प्रिंसिपल इकबाल ने बच्चे को गुस्से में बेरहमी से पीट दिया।
परिजनों का आरोप है कि स्कूल के प्रिंसिपल इकबाल खान ने स्कूल के छात्र को बेरहमी से पीटा, जिसके चलते उसकी पीठ, गाल व कान पर चोट आई है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें ये खबरें भी
- UPI पर MDR का विरोध, दिल्ली की इस मार्केट में व्यापारियों का ‘No UPI Day’
- पैसा कौन खा गया मंत्री जी! एपी तटबंध के टूटने से 3 दर्जन गांव डूबे, सवालों से भागे स्वतंत्र देव सिंह, योगी के सुशासन में भ्रष्टाचारी कौन?
- 10 लाख महीना, करोड़ों का घर और दुबई में अय्याशी… 657 करोड़ के बैंक घोटाले में डांसर गर्लफ्रेंड का लव एंगल
- Bastar News Update : गड़ा धन पाने 2 बच्चों की बलि की तैयारी का आरोप… दंतेश्वरी मंदिर के दानपेटियों से निकले 12.61 लाख… दो दिन और जगदलपुर नहीं आएगी कोई भी ट्रेन
- नर्मदा किनारे सजा ‘कैसीनो’, नाव से पार होकर पहुंच रहे जुआरी; वायरल वीडियो से हड़कंप


