Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिले के अखेपुरा थाना क्षेत्र में रविवार रात एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। बनिया का बाग इलाके में पिता की पुरानी संपत्ति को लेकर दो भाइयों के परिवारों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि लाठी, डंडों और वाइपर से हमले की नौबत आ गई। इस घटना में करीब छह लोग घायल हो गए, जिन्हें अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो रात करीब 9:30 बजे की घटना को दर्शाता हैं।

20 साल पुराना संपत्ति विवाद बना कारण
जानकारी के अनुसार, विवाद पिता नानक राम सैनी के पुराने मकान को लेकर हुआ, जो करीब 20 साल तक अदालत में चला था। पीड़ित मदन लाल सैनी ने बताया कि मकान का मालिकाना हक उनके नाम दर्ज है, लेकिन बड़े भाइयों का परिवार इस पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। रविवार रात जब मदन लाल ऊपरी मंजिल पर खाना खा रहे थे, उनके बेटे ने फोन कर बताया कि कुछ लोगों ने दुकान पर उसकी पिटाई की है। जब वे नीचे पहुंचे, तो उन पर और उनके परिवार पर लाठी, डंडों और वाइपर से हमला किया गया।
हमले में शामिल और घायल लोग
पुलिस के अनुसार, हमले में सोनू, मोनू, रामलाल, रामस्वरूप, मुकेश, कमलेश, चेनू और गून्नू शामिल थे। वहीं, घायलों में मदन लाल सैनी, रामजीलाल सैनी, खेमचंद सैनी, सचिन सैनी और बाबूलाल सैनी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा हैं।
घटना की सूचना मिलते ही अखेपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- अनमोल ज्वेलरी में चोरी, ताला तोड़कर चार लाख से ज्यादा के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर
- पेट्रोल-डीजल की छुट्टी करने की तैयारी! IIT BHU और US की टॉप यूनिवर्सिटी मिलकर बदलेंगे इलेक्ट्रिक व्हीकल की दुनिया
- ‘कोई बाहर होगा या बीमार’, JDU की बैठक में गैरहाजिरी पर संजय झा, अनंत सिंह के सवाल पर साधी चुप्पी
- बजट पास लेकिन अधूरे विसर्जन घाट: 14 महीने बीतने के बाद भी तैयार नहीं, प्रशासन की सुस्ती पर उठे सवाल
- तालाब में अज्ञात लड़की की लाश मिलने से सनसनी: शरीर पर नहीं मिले चोट के कोई निशान, शिनाख्त में जुटी पुलिस


