Rajasthan News: चुरू जिले के जीके मॉल में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश पुलिस ने मंगलवार को किया। एडिशनल एसपी डॉ. कृष्णा सामरिया के निर्देशन में कोतवाली थाना पुलिस और कालिका टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर में छापा मारकर 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 5 युवतियां और 3 पुरुष शामिल हैं।

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था धंधा
जानकारी के अनुसार, रॉयल रिलेक्स स्पा नामक सेंटर में युवतियों को बाहर से बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। जांच के लिए एक बोगस ग्राहक भेजा गया, जिसकी पुष्टि के बाद छापेमारी की गई।
पंजाब, मुंबई और हनुमानगढ़ की युवतियां शामिल
गिरफ्तार युवतियों में तीन पंजाब, एक मुंबई और एक हनुमानगढ़ से हैं। पुरुष आरोपियों में चूरू के आमीन और रतनगढ़ के सुमित जांगिड़ शामिल हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि स्पा सेंटर का संचालक सतार खान, युवतियों को पैसे देकर बाहर से बुलवाता और इस गैरकानूनी धंधे को अंजाम देता था।
पढ़ें ये खबरें
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार
