Rajasthan News: जोधपुर के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के सामने सिंधी कॉलोनी में स्थित दो स्पा सेंटरों पर पुलिस ने बुधवार रात छापा मारा। यहां से तीन विदेशी महिलाओं सहित कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि इन स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियां चल रही है।

छापेमारी के दौरान तीन विदेशी महिलाएं बिना सी-फॉर्म भरे स्पा सेंटर में रुकी हुई पाई गई। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विनीत कुमार बंसल ने मीडिया को बताया कि छापेमारी का नेतृत्व आइपीएस और सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) प्रतीक सिंह ने किया।
थानाधिकारी जुल्फिकार अली और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने एशियन साघा और स्काई स्टेप स्पा सेंटरों पर देर शाम कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद महिलाओं और युवकों में हड़कंप मच गया और वे इधर-उधर भागने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। कुछ महिलाओं और युवकों ने विरोध और हंगामा भी किया।
गिरफ्तार लोगों में ये शामिल
पुलिस ने केन्या की एक, थाईलैंड की दो और पांच अन्य महिलाओं के साथ-साथ हितेश भाटी, रोहतक निवासी शक्तिदास, डीगराना निवासी लोकेन्द्र टोगस, चिमनजी बायतु निवासी सुरताराम, चोखा निवासी नेमीचंद, करण और हिमांशु को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
HIV जांच को लेकर हड़कंप
थाने में पूछताछ के दौरान एक महिला ने खुद के HIV संक्रमित होने की बात कही, जिससे वहां हड़कंप मच गया। थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि इस दावे की पुष्टि के लिए संभवत: गुरुवार को खून की जांच कराई जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद
