Rajasthan News: होली पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे दो स्पेशल ट्रेनें संचालित करेगा. इसके अलावा ग्रीष्मकालीन अवकाश के मद्देनजर भी रेलवे ने अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया, जिससे यात्रियों को कंफर्म टिकटें मिल सके.
लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 05045/05046 लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल कुल 8 ट्रिप करेगी.ट्रेन 05045: यह ट्रेन 9 मार्च से 27 अप्रैल तक प्रत्येक रविवार को दोपहर 13:10 बजे लालकुआं से रवाना होगी और सोमवार शाम 18:10 बजे राजकोट पहुंचेगी.

ट्रेन 05046: यह ट्रेन 10 मार्च से 28 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार रात 22:30 बजे राजकोट से रवाना होगी और बुधवार सुबह 04:05 बजे लालकुआं पहुंचेगी.
स्टॉपेज: यह ट्रेन बरेली सिटी, बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, भरतपुर, दौसा, जयपुर, फुलेरा, नावा, कुचामन, मकराना, मेड़तारोड, गोटन, जोधपुर, लूणी, समदड़ी, मोकलसर, जालौर, मोदरान, भीनमाल, रानीवाड़ा, भीलड़ी, पाटन, महेसाणा, विरमगाम, सुरेंद्रनगर व बीकानेर स्टेशनों पर रुकेगी.
मैसूरू-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 06533/06534 मैसूरू-भगत की कोठी स्पेशल कुल 2 ट्रिप करेगी.
ट्रेन 06533: 10 व 17 मार्च को सोमवार रात 21:20 बजे मैसूरू से रवाना होकर बुधवार शाम 17:00 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी.
ट्रेन 06534: 14 व 21 मार्च को शुक्रवार रात 23:00 बजे भगत की कोठी से रवाना होकर रविवार शाम 16:40 बजे मैसूरू पहुंचेगी.
जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनरेलवे पीआरओ कैप्टन शशिकरण ने जानकारी दी कि:
ट्रेन 04829: जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 6 से 27 मार्च तक (4 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार को शाम 16:15 बजे जोधपुर से रवाना होगी और शुक्रवार रात 20:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.
ट्रेन 04830: गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल 7 से 28 मार्च तक (4 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार रात 23:25 बजे गोरखपुर से रवाना होकर रविवार सुबह 03:00 बजे जोधपुर पहुंचेगी.
बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर वीकली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
ट्रेन 09035/09036 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर वीकली स्पेशल ट्रेन 4 ट्रिप करेगी.
यह ट्रेन 5 मार्च से 26 मार्च के बीच प्रत्येक बुधवार को बांद्रा टर्मिनस से और प्रत्येक गुरुवार को बीकानेर से चलेगी. इस पूर्ण आरक्षित ट्रेन में गरीब रथ श्रेणी के कुल 18 डिब्बे होंगे.
पढ़ें ये खबरें
- जालंधर एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 518 ग्राम हेरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार
- मुरैना में लकड़ी माफियाओं पर शिकंजा: खैर लकड़ी से भरा वाहन पकड़ा, चालक से पूछताछ जारी
- गुरुग्राम हाईवे पर आधी रात को गदर: बीच सड़क भिड़े युवकों के दो गुट, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
- छत्तीसगढ़ में 200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से निकले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय ने कहा- प्रदेश के विकास को मिलेगा नया आयाम
- पाकिस्तान प्रेम पर अपने घर में उलझे वेंस, सीनेटरों ने लगा दी क्लास, कहा- जरा इतिहास याद कीजिए, आप भूल गए

