Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार देर रात जयपुर के गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। ठिठुरती सर्दी में रैन बसेरों का जायजा लेते हुए सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी रैन बसेरों में ठहरने वालों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखने की बात कही। उन्होंने एंट्री रजिस्टर को नियमित और व्यवस्थित रूप से अपडेट रखने के निर्देश भी दिए।

हरसंभव मदद का आश्वासन
रात में जब तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, सीएम शर्मा ने जेएलएन रोड पर बेघर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को कंबल वितरित किए और कहा, रैन बसेरों में ठहरने वालों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। राज्य सरकार सभी जरूरतमंदों को हरसंभव मदद प्रदान करेगी। इस दौरान नगर निगम ग्रेटर के उप महापौर पुनीत कर्णावट और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
देशभर में छाया घना कोहरा
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली, ग्वालियर, आगरा, अमृतसर और पठानकोट में विजिबिलिटी शून्य के करीब रही। दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में
राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण का स्तर भी गंभीर चिंता का विषय बना रहा। SAFAR (सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 278 पर पहुंच गया, जिसे ‘खराब’ श्रेणी में रखा गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक में 201-300 को ‘खराब’ और 301-400 को ‘बहुत खराब’ माना जाता है।
पढ़ें ये खबरें
- राहुल गांधी पर बरसीं स्मृति ईरानी, 1980 और 2005 का जिक्र कर कांग्रेस को घेरा
- Crude Oil Price Today: ब्रेंट क्रूड $115 के करीब, गिरावट के बावजूद ऊंचे भाव; क्या नवंबर में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?
- लखनऊ में दिनदहाड़े गोलीबारी, चबूतरा विवाद में ट्रिपल मर्डर, रिटायर्ड कर्मचारी, बेटे और भाई की गोली मारकर हत्या
- प्रदेश प्रभारी की मैराथन बैठक : स्मृति ईरानी ने विधायकों से की वन टू वन चर्चा, सांसदों और मंत्रियों की भी लेंगी बैठक, CM साय पहुंचे BJP कार्यालय
- OBC Creamy Layer: ओबीसी क्रीमीलेयर नियमों को लेकर असमंजस, 2 महीने से IAS ट्रेनिंग अटकी, केंद्र बोला- SC बताए नियम कैसे लागू होंगे
