Rajasthan News: जयपुर: राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट (RDTM) का उद्घाटन किया। जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इस मार्ट का उद्देश्य वेडिंग, इवेंट, और इंसेंटिव टूरिज्म को प्रोत्साहित करना है। इस तीन दिवसीय आयोजन में 200 से अधिक स्टॉल और 600 से ज्यादा होटल्स का प्रदर्शन होगा, जिसमें टूरिज्म से जुड़े विभिन्न हितधारक भाग लेंगे।

फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान (एफएचटीआर) के अध्यक्ष कुलदीप सिंह चंदेला ने बताया कि इस मार्ट का मकसद घरेलू और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देना है। राजस्थान की अनगिनत पर्यटन संभावनाओं को उजागर करने के साथ-साथ इस आयोजन में देशभर के 1,300 खरीदारों और 7,000 से अधिक आगंतुकों के शामिल होने की उम्मीद है।
उद्घाटन समारोह के दौरान डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान सरकार की नीतियों के कारण राजस्थान पर्यटन के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य की नई टूरिज्म पॉलिसी जल्द ही लागू की जाएगी, और यह नीति राज्य को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाने में मदद करेगी। उन्होंने पर्यटन उद्योग से जुड़े सभी हितधारकों से मिलकर काम करने का आह्वान किया।
पढ़ें ये खबरें भी
- मुरिया दरबार के राजनीतिकरण के आरोप पर मुख्यमंत्री साय का पलटवार, कहा- कांग्रेस बताए जनजाति समाज के लिए क्या किया?
- Jharkhand Crime: महज 150 रुपये के फूड ऑर्डर पर खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में युवक की हत्या, दुकानदार परिवार के 5 आरोपी गिरफ्तार
- MP पुलिस मुख्यालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 डीएसपी को सौंपी गई नई जिम्मेदारी; तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
- Bihar MLC Elections: नीरज कुमार ने दिखाया विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ई रसगुल्ला वाला चुनाव नहीं
- Dhanbad Alleppey Express: धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस अब तिरुअनंतपुरम तक चलेगी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी मंजूरी

