Rajasthan News: राजस्थान हाईकोर्ट को तीन नए न्यायाधीश मिलने से न्यायिक व्यवस्था को नई ऊर्जा मिली है। सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने न्यायिक अधिकारी कोटे से तीन नामों को मंजूरी दी, जिनके नियुक्ति वारंट जारी कर दिए गए हैं।

नियुक्त न्यायाधीशों में चंद्रशेखर शर्मा, प्रमिल कुमार माथुर और चंद्र प्रकाश श्रीमाली शामिल हैं। जल्द ही इन तीनों को राजस्थान हाईकोर्ट में शपथ दिलाई जाएगी।
तीनों न्यायाधीशों का वर्तमान कार्यक्षेत्र
- प्रमिल कुमार माथुर: वर्तमान में राजस्थान हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल हैं।
- चंद्र प्रकाश श्रीमाली: जयपुर महानगर द्वितीय के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं।
- चंद्रशेखर शर्मा: जोधपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश (डीजे) के पद पर कार्यरत हैं।
इन नियुक्तियों के बाद राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। हालांकि, हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल 50 स्वीकृत पद हैं, जिन पर आज तक पूर्ण नियुक्ति नहीं हो पाई है।
आने वाले समय में रिक्त पद और बढ़ेंगे
हाईकोर्ट में वकील कोटे से कई नाम जज नियुक्ति के लिए कॉलेजियम द्वारा भेजे गए हैं, लेकिन उनकी स्वीकृति अभी लंबित है। इसके अलावा, इस साल 5 अन्य न्यायाधीश सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
- जस्टिस पंकज भंडारी हाल ही में रिटायर हुए।
- शुक्रवार को जस्टिस मदन गोपाल व्यास रिटायर होंगे।
- मई में जस्टिस बीरेंद्र कुमार, सितंबर में जस्टिस नरेंद्र सिंह, और नवंबर में जस्टिस मनोज कुमार गर्ग सेवानिवृत्त होंगे।
पढ़ें ये खबरें
- अमेरिका के जॉर्जिया में ब्लॉक पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत; 35 लोग घायल
- रायखेड़ा अदानी पावर प्लांट में बलवा: बिहार और छत्तीसगढ़ के मजदूरों में झड़प, पथराव में TI घायल, सरपंच की गाड़ी में भी तोड़फोड़, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
- बच्चों के बीच हो रही थी हाथापाई, छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग की नीचे गिरते ही मौत, भतीजे को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस
- एक दिन की मासूम के गले पर निशान और मुंह से खून… नवजात की मौत पर मचा हड़कंप; पीएम में गला घोंटने की आशंका!
- CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, पिता और 12 साल के बेटे की मौत, 8 वर्षीय बच्चा गंभीर
