Rajasthan News: जयपुर हाईकोर्ट की बेंच ने शुक्रवार दोपहर NSUI के स्टेट प्रेजिडेंट विनोद जाखड़ और उनके दो साथियों किशोर चौधरी और महेश चौधरी को जमानत दे दी। लगभग 17 दिन जेल में रहने के बाद आज देर शाम तक उनकी रिहाई संभव है।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जाखड़ और उनके साथियों के साहस की तारीफ की। पायलट ने लिखा कि यह संघर्ष सराहनीय है और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। उन्होंने लिखा कि ‘आज कई दिनों बाद राजस्थान NSUI प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ को जमानत मिली है. मुझे प्रसन्नता है कि विनोद जाखड़ और उनके साथियों ने इस पूरी लड़ाई में साहस और हौसला दिखाया और डरे नहीं। उनका यह संघर्ष वास्तव में सराहनीय है। मैं आप सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं।’
यह विवाद 30 सितंबर 2025 को राजस्थान यूनिवर्सिटी में आयोजित RSS के शस्त्र पूजन कार्यक्रम से जुड़ा हुआ था। NSUI कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को शिक्षा संस्थान में राजनीतिक उद्देश्य से आयोजित करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया था। विरोध के दौरान कार्यकर्ता स्टेज तक पहुंच गए और तोड़फोड़ की, जिससे पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें हिरासत में लिया। इस मामले में हंगामा, प्रदर्शन और राजकार्य में बाधा डालने के आरोप लगे थे।
जमानत याचिका में जाखड़ के वकील भरत यादव, भगवान वर्मा और मनु शर्मा ने पैरवी की। अधिवक्ता भरत यादव ने कोर्ट में दलील दी कि यह मामला राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित और झूठा है और याचिकाकर्ता गांधीवादी तरीके से विरोध कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जाखड़ पर 6 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से कुछ का उनसे कोई सीधा संबंध नहीं है।
जस्टिस अनूप कुमार ढंढ की सिंगल बेंच ने दलीलों को मानकर जाखड़ और उनके साथियों को जमानत दे दी। जाखड़ के भाई लोकेश जाखड़ ने इसे ‘सत्य की जीत’ बताया और कहा कि वे शाम तक जेल से बाहर आएंगे, जिसके बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इससे पहले ट्रायल कोर्ट और एडीजे कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
पढ़ें ये खबरें
- CG News : कीटनाशक मिली शराब पिलाकर दो लोगों की हत्या, आरोपी को उम्रकैद की सजा
- दिल्ली पुलिस ने अवैध पटाखे बेचने के आरोप में एक को किया गिरफ्तार, आरोपी के बेड से निकला 312 किलो पटाखों का जखीरा
- दिल्ली के प्रदूषण के चलते भारत-श्रीलंका वनडे पर संकट, DDCA ने BCCI से की मैच वेन्यू बदलने की अपील
- सोलर लगवाने वालों के लिए शानदार दिवाली ऑफर: iPhone से लेकर इलेक्ट्रिक स्कूटी तक फ्री गिफ्ट, महिंद्रा BE 6 जीतने का भी मौका
- आईएनएस ब्रह्मपुत्र के मरम्मत के दौरान गिरने के मामले में नौसेना के दो अधिकारियों के खिलाफ शुरू हुई कोर्ट मार्शल की कार्यवाही
