Rajasthan News: राजस्थान हाईकोर्ट को जल्द ही सात नए न्यायाधीश मिलने वाले हैं. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सात अधिवक्ताओं को हाईकोर्ट के जज के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है. इनमें एक महिला अधिवक्ता भी शामिल हैं. यदि केंद्र सरकार इस सिफारिश को मंजूरी देती है, तो हाईकोर्ट में कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या 34 से बढ़कर 41 हो जाएगी.

ये हैं नए जजों के नाम
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान हाईकोर्ट के लिए अधिवक्ता कोटे से जिन सात नामों की सिफारिश की है, वे इस प्रकार हैं:
- आनंद शर्मा
- संदीप तनेजा
- सुनील बेनीवाल
- मुकेश राजपुरोहित
- संदीप शाह
- बलजिंदर सिंह संधू
- शीतल मिर्धा
हाईकोर्ट में महिला जजों की संख्या बढ़ेगी
वर्तमान में राजस्थान हाईकोर्ट में तीन महिला न्यायाधीश कार्यरत हैं – जस्टिस रेखा बोराणा, जस्टिस शुभा मेहता और जस्टिस डॉ. नूपुर भाटी. शीतल मिर्धा के जज बनने के बाद हाईकोर्ट में महिला जजों की संख्या बढ़कर चार हो जाएगी.
तीन जाट समाज के अधिवक्ताओं की सिफारिश
यह पहली बार है जब राजस्थान हाईकोर्ट में एक साथ तीन जाट समाज के अधिवक्ताओं को जज बनाने की सिफारिश की गई है. इससे न्यायपालिका में सामाजिक विविधता को भी बल मिलेगा.
मामलों के निपटारे में मिलेगी तेजी
वर्तमान में राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की कमी के कारण मामलों की सुनवाई में देरी हो रही थी. नए जजों की नियुक्ति के बाद न्याय प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है.
पढ़ें ये खबरें
- रुद्रपुर पहुंची कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: कुमारी सैलजा संग जुटे दिग्गज, गंभीर आरोपों से गरमाई प्रदेश की राजनीति
- 8वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत, नोएडा से बॉयफ्रेंड के साथ आई थी इंदौर, युवक हिरासत में
- काशी पहुंचे रक्षा मंत्री: संकट मोचन दरबार में माथा टेक मांगी मन्नत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
- केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितो ने घेरा पन्ना कलेक्ट्रेट, उमंग सिंघार ने उठाया मुआवजे का मुद्दा
- पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू

