Rajasthan News: राजस्थान के कई जिलों में साइबर अपराधों के खिलाफ पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन एंटीवायरस’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत, साइबर ठगों को निशाना बनाते हुए पुलिस ने 2.36 लाख संदिग्ध सिम कार्ड बंद या ब्लॉक करवा दिए हैं, साथ ही 2.29 लाख से अधिक IMEI नंबर भी ब्लॉक किए गए हैं। खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा रहे हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पिछले दो महीनों में 5,000 से अधिक चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस किया गया है।
साइबर अपराध में आई कमी – हेमंत प्रियदर्शी
राजस्थान पुलिस के साइबर अपराध विभाग के महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए राज्य के मेवात क्षेत्र में ‘ऑपरेशन एंटीवायरस’ चलाया गया। इस अभियान के दौरान, पुलिस ने भारत सरकार और दूरसंचार विभाग के साथ समन्वय करते हुए 2.36 लाख संदिग्ध सिम और 2.29 लाख IMEI नंबर ब्लॉक किए हैं। इस कार्रवाई से मेवात क्षेत्र में साइबर अपराधों में भारी कमी आई है।
हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस ने साइबर अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कदम उठाए हैं। इस दौरान, चोरी या खोए हुए मोबाइल फोन के संबंध में आमजन की शिकायतों के आधार पर सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे।
पिछले दो महीनों में राज्य भर में 5,000 से अधिक गुमशुदा मोबाइल फोन ट्रेस किए गए, जिनमें से अधिकांश को उनके मालिकों को लौटाया जा चुका है, और शेष को लौटाने की प्रक्रिया जारी है।
पढ़ें ये खबरें भी
- Jharkhand Crime News : ससुराल पहुंचते ही दामाद का खूनी खेल, सास की चाकू-साबल से हत्या, पत्नी भी गंभीर
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जनरल कटऑफ पार करने वाले आरक्षित अभ्यर्थी स्क्रीनिंग में ही होंगे अनारक्षित
- Stock Market Corporate Action : 1 अक्टूबर को 8 शेयर होंगे Ex-Date, बोनस-डिविडेंड से राइट्स इश्यू तक, आज खरीदारी का आखिरी मौका
- भारत की ताकत पर अमेरिका ‘फिदा’: एशिया में भारत के बढ़ते प्रभुत्व को देखते हुए लिया बड़ा फैसला, कहा- ‘इंडिया की पावर…,’
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: बीएसपी स्क्रेप चोरी में सीबीआई की जांच से अब खुलेगा पूरा राज… राइस मिल में कस्टम मिलिंग का 8.74 करोड़ का धान गायब… सरपंच के घर से सागौन की अवैध सिल्लियों का जखीरा बरामद…

