Rajasthan News: राज्य में शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 के पेपर लीक मामले में लंबे समय से फरार चल रही परीक्षा टॉपर कविता लखेर को विशेष कार्य बल (SOG) ने गिरफ्तार कर लिया है। 17 मई 2025 को जयपुर के वैशाली नगर इलाके से की गई इस गिरफ्तारी ने पूरे मामले में एक नया मोड़ ला दिया है। कविता ने 25 लाख रुपये देकर प्रश्नपत्र खरीदने के बाद स्कूल व्याख्याता (अर्थशास्त्र) परीक्षा में टॉप रैंक हासिल की थी।

प्रश्नपत्र खरीद कर बनी टॉपर
एसओजी के एडीजी वी.के. सिंह ने बताया कि यह परीक्षा 15-16 अक्टूबर 2022 को आयोजित हुई थी, जिसमें गड़बड़ी की शिकायतें मिलने के बाद जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि कविता लखेर ने अपने भाई दीपक लखेर के माध्यम से पेपर लीक गिरोह से 25 लाख रुपये में प्रश्नपत्र खरीदा। परीक्षा से एक रात पहले जयपुर में ही उन्हें पेपर उपलब्ध करवाया गया, जिसे पढ़कर उन्होंने पूरी रात तैयारी की और परीक्षा में टॉप किया।
परीक्षा केंद्र पर दिखाया असामान्य प्रदर्शन
परीक्षा केंद्र पर कविता की तेजी ने भी संदेह पैदा किया। वे अन्य अभ्यर्थियों से पहले ही पहुंच चुकी थीं और जवाब लिखने की गति भी असामान्य रूप से तेज थी। पूछताछ में कविता ने स्वीकार किया कि इससे पहले उन्होंने कई प्रतियोगी परीक्षाएं दी थीं, लेकिन सफलता नहीं मिली। पहली बार पेपर पहले मिलने की वजह से वे मेरिट लिस्ट में आ सकीं।
गिरफ्तारी से बचने के लिए कई जगहों पर छिपी रही
गिरफ्तारी से बचने के लिए कविता माउंट आबू, जोधपुर, सांगानेर, मुथारा गेट और टोंक रोड के अलग-अलग फ्लैट्स में लगातार ठिकाने बदलती रही। एसओजी की टीम ने लगातार निगरानी रखकर आखिरकार उन्हें वैशाली नगर से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने कविता को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसओजी का कहना है कि इस गिरोह में कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। कविता से पूछताछ के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
पढ़ें ये खबरें
- मध्य प्रदेश में रावण का दहन: इंदौर में मेरठ की मुस्कान-साहिल तो अशोकनगर में UGC का पुतला, सतना में रावण की हुई पूजा!
- अवैध संबंध का दर्दनाक अंजाम: देवर के इश्क में अंधी महिला ने दो मासूमों संग कुएं में कूदकर दी जान
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रन से रौंदा, 3-0 से किया क्लीन स्वीप, हरमनप्रीत की तूफानी बल्लेबाजी और नंदनी की घातक गेंदबाजी से मिली जीत
- चुनाव आयोग से सपा की गुहार: ‘आगरा में BJP प्रत्याशी के समर्थकों को मिली पोलिंग ड्यूटी’, जानिए पूरा मामला
- डीग में 13 साल के जुड़वा भाइयों की हत्या, मां गिरफ्तार
