Rajasthan News: राजस्थान के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थान, राजस्थान विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार आईएसओ प्रमाणित किया गया है। यह विश्वविद्यालय प्रदेश का पहला ऐसा संस्थान बन गया है जिसे आईएसओ 21001:2018 और आईएसओ 14001:2015 प्रमाणपत्र प्राप्त हुए हैं।

कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा ने कहा कि विश्वविद्यालय की प्रबंधकीय प्रक्रियाएं और पर्यावरण प्रबंधन के लिए की गई पहल अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरी उतरी हैं। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रबंधकीय कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता को दर्शाती है।
इस मान्यता के लिए मूल्यांकन कोरियन एजेंसी फॉर टेक्नोलॉजी एंड स्टैण्डर्ड (केएटीएस) और 39 देशों के 86 विशेषज्ञों ने किया। प्रो. कटेजा ने इसे राजस्थान विश्वविद्यालय के उच्च शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया और विश्वविद्यालय से जुड़े सभी लोगों को इस सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि विश्वविद्यालय अब नैक की नई ग्रेडिंग की तैयारी भी कर रहा है और ई-फाइलिंग, ग्रीन ऑडिट, एनर्जी ऑडिट जैसी प्रक्रियाओं के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा किया है।
राजस्थान विश्वविद्यालय की मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन और प्रमोशन से संबंधित पॉलिसी, सिलेबस और एकेडमिक प्रोग्राम को प्रमुख आधार माना गया। विश्वविद्यालय ने अपनी प्रबंधकीय प्रणाली, छात्र सेवाओं और अन्य स्टेकहोल्डर्स की आवश्यकताओं को भी उच्च मानकों पर पूरा किया है, जिससे यह पॉपुलर एंटरप्रेन्योरशिप की बेस्ट प्रैक्टिस के लिए भी सराहा गया है।
पढ़ें ये खबरें भी
- मुरिया दरबार के राजनीतिकरण के आरोप पर मुख्यमंत्री साय का पलटवार, कहा- कांग्रेस बताए जनजाति समाज के लिए क्या किया?
- Jharkhand Crime: महज 150 रुपये के फूड ऑर्डर पर खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में युवक की हत्या, दुकानदार परिवार के 5 आरोपी गिरफ्तार
- MP पुलिस मुख्यालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 डीएसपी को सौंपी गई नई जिम्मेदारी; तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
- Bihar MLC Elections: नीरज कुमार ने दिखाया विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ई रसगुल्ला वाला चुनाव नहीं
- Dhanbad Alleppey Express: धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस अब तिरुअनंतपुरम तक चलेगी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी मंजूरी

