Rajasthan News: राजस्थान के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने घोषणा की है कि अब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) हर सत्र में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। यह फैसला राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशा-निर्देशों के अनुसार लिया गया है।

मंत्री दिलावर ने यह ऐलान कोटा के गणेश नगर में एक जनसभा के दौरान किया। उन्होंने कहा कि इस कदम से छात्रों पर परीक्षा का दबाव कम होगा और उन्हें बेहतर प्रदर्शन का मौका मिलेगा।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि सभी छात्रों को पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा। जो छात्र पास होंगे, वे तीन विषयों में अपने अंक सुधारने के लिए दूसरी परीक्षा दे सकेंगे। जिन छात्रों को सप्लीमेंट्री मिलेगी, वे अधिकतम तीन विषयों (सप्लीमेंट्री वाले विषय सहित) में दोबारा परीक्षा दे सकते हैं।
अगर कोई छात्र पहली परीक्षा में फेल होता है, तो उसे उन्हीं विषयों में सुधार का अवसर मिलेगा। हालांकि, अगर दूसरी परीक्षा में भी छात्र पास नहीं होता, तो उसे अगले सत्र में पुनः क्लास रिपीट करनी होगी और अगली मुख्य परीक्षा देनी होगी।
मुख्य परीक्षा फरवरी-मार्च में होगी, जबकि द्वितीय अवसर परीक्षा मई-जून में आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाएं पूरे पाठ्यक्रम पर आधारित होंगी। जो छात्र मुख्य परीक्षा में किसी कारणवश शामिल नहीं हो पाते, वे डॉक्टर का मेडिकल सर्टिफिकेट या जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति लेकर दूसरी परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षा शुल्क दोनों के लिए समान रहेगा।
सबसे अहम बात यह है कि बेस्ट ऑफ टू नियम लागू होगा यानी दोनों परीक्षाओं में से जिस परीक्षा में छात्र के अंक अधिक होंगे, वही अंतिम परिणाम में गिने जाएंगे। मदन दिलावर ने कहा कि यह व्यवस्था छात्रों को तनावमुक्त करेगी और असफलता के डर को कम करेगी। एक गलती से अब पूरे साल का नुकसान नहीं होगा। छात्र तुरंत सुधार कर आगे बढ़ सकेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- टीवी डिबेट में सपा प्रवक्ता पर जातिसूचक टिप्पणी से विवाद, संगीत कुमार रागी ने मांगी माफी
- ट्रंप का सूपड़ा साफः यूएस मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी हारी, दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स को बहुमत, अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्वीकारी हार
- भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर गरमाई सियासत! नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पूछा- ‘त्योहारी सीजन में बाजार से रैली निकालने पर क्या अब व्यापारियों को नुकसान नहीं होगा?’
- हॉस्टल की बदहाली से बगावत पर उतरी नई पीढ़ी: कभी छात्राएं तो कभी छात्र, अब 100 KM पैदल चलकर कलेक्टर से मिलने पैदल निकले स्टूडेंट्स
- Crime News : अनजान लोगों को दी लिफ्ट, सफर के दौरान आया चक्कर, आंख खुली तो बाइक गायब
