Rajasthan News: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अहमदाबाद से लंदन जाते समय 12 जून को हुए एक विमान हादसे में दुखद निधन हो गया। वह अपनी इकलौती बेटी राधिका रूपाणी मिश्रा और बहू से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे, लेकिन उनकी यह इच्छा अधूरी रह गई। इस हादसे ने न केवल गुजरात, बल्कि राजस्थान के झुंझुनू जिले के नवलगढ़ को भी गम में डुबो दिया, जहां राधिका की ससुराल है।

राधिका की ससुराल नवलगढ़ में
राधिका रूपाणी की शादी नवलगढ़ के मंडी गेट इलाके के निवासी और चार्टर्ड अकाउंटेंट नीमित मिश्रा से हुई है। दोनों वर्तमान में लंदन में रहते हैं। राधिका भी अपने पति की तरह चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और उन्होंने लंदन में एक लोकप्रिय लाइफस्टाइल व फूड ब्रांड शुरू किया है। वह लंदन के प्रतिष्ठित कार्यक्रमों में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देती रही हैं। इस हादसे की खबर गुरुवार को नवलगढ़ पहुंची तो मिश्रा परिवार में मातम छा गया। स्थानीय लोग सदमे में हैं और एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि क्या किस्मत इतनी निर्दयी हो सकती है?
परिवार का अहमदाबाद से लंदन तक का सफर
परिवार के करीबी महेश मिश्रा ने बताया कि करीब 50-60 साल पहले नीमित के दादा बाबूलाल मिश्रा नौकरी के लिए अहमदाबाद गए थे। बाद में उनके बेटे अरविंद मिश्रा भी वहीं बस गए। अहमदाबाद में रहकर नीमित ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई पूरी की और राधिका से विवाह किया। इसके बाद दोनों लंदन चले गए। राधिका का ससुराल नवलगढ़ के मंडी गेट इलाके में स्थित पुश्तैनी मकान में है।
यात्रा टलने के बाद हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, विजय रूपाणी 10 जून को लंदन जाने वाले थे, लेकिन पार्टी के कामों में व्यस्तता के कारण उनकी यात्रा स्थगित हो गई। उनकी पत्नी पहले से ही लंदन में थीं। 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान के हादसे में उनकी जान चली गई। इस दुखद घटना ने राधिका और पूरे मिश्रा परिवार को गहरा आघात पहुंचाया है। नवलगढ़ और गुजरात में शोक की लहर है।
पढ़ें ये खबरें
- खेत की मेढ़ काटने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में युवक की हत्या, कुल्हाड़ी से सिर और सीने पर किए गए वार
- ज्ञानेश कुमार के सामने झुके अभिजीत दीपके! आंदोलन पर लगाया ब्रेक, कार्यकर्ताओं से कहा-परिवार के साथ वक्त बिताएं, सौरभ-आशुतोष पर आंखें हुई नम
- पाकिस्तान से पंजाब में ड्रोन के जरिए भेजे जा रहे हथियार और हेरोइन, कसूर और सुलेमान से उड़ान भरने की आशंका; 15 दिन में कई बड़ी खेप बरामद
- मोहन भागवत के ‘बांग्लादेश-फ्रांस जैसे हालात’ वाले बयान पर सियासी घमासान; आलोक शर्मा के समर्थन के बाद कांग्रेस प्रवक्ता का पलटवार
- इंदौर में CM मोहन यादव का शस्त्र पूजन: पुलिस को मिलीं 51 हाईटेक बाइक; सुरक्षा से लेकर रोजगार तक, मंच से किए कई बड़े ऐलान
