Rajasthan News: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में शुक्रवार, 26 सितंबर को शिक्षा विभाग की पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक हुई। आयोग सदस्य प्रो. अय्यूब खान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 11,959 अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया। इनमें सबसे बड़ा हिस्सा उप प्राचार्य पद का रहा, जहाँ 11,886 अधिकारियों को पदोन्नति मिली। कुल मिलाकर 12,193 पदों पर पदोन्नति की अनुशंसा की गई। अधिकारियों के मुताबिक, शिक्षा विभाग के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा प्रमोशन ड्राइव है।

किस वर्ष के अधिकारी शामिल
बैठक में चयन वर्ष 2023-24 के 8,167 और 2024-25 के 3,719 अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया। उच्च प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव हुए हैं 2025-26 चयन वर्ष के तहत उपनिदेशक के 53, संयुक्त निदेशक के 18 और अतिरिक्त निदेशक के 2 पद स्वीकृत किए गए।
रिव्यू डीपीसी में भी प्रमोशन
रिव्यू डीपीसी के तहत 234 पदों पर प्रमोशन की अनुशंसा हुई। इनमें सबसे ज़्यादा पद इतिहास (52), हिन्दी (44) और राजनीति विज्ञान (37) विषयों में रहे। इसके अलावा अंग्रेजी, रसायन, गणित, जीव विज्ञान, भौतिकी, संस्कृत, भूगोल, समाजशास्त्र, वाणिज्य और उर्दू के प्राध्यापक पद भी शामिल हैं।
बैठक में मौजूद अधिकारी
मीटिंग में निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीताराम जाट, संयुक्त सचिव शिक्षा (ग्रुप-2) मनीष गोयल, कार्मिक विभाग प्रतिनिधि सिराज अली जैदी और जिला शिक्षा अधिकारी सोनिया शर्मा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
पढ़ें ये खबरें
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
