Rajasthan News: त्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने बड़ी राहत देने का फैसला किया है। यात्रियों की मांग और ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को ध्यान में रखते हुए दुर्गापुरा (जयपुर) से बांद्रा टर्मिनस (मुंबई) के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक फेरे में संचालित होगी।

रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीसीसीएम) डॉ. सीमा शर्मा और मुख्य यातायात प्रबंधक (पीसीओएम) मदन देवड़ा के निर्देश पर पीएम सेल द्वारा इस स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। रेलवे के वरिष्ठ प्रवक्ता कमल जोशी ने बताया कि ट्रेन संख्या 09729 दुर्गापुरा-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रविवार को दुर्गापुरा से दोपहर 12:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 09730 बांद्रा टर्मिनस-दुर्गापुरा स्पेशल सोमवार को सुबह 10:00 बजे बांद्रा टर्मिनस से चलेगी और अगले दिन सुबह 5:30 बजे दुर्गापुरा पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर रूकेगी ट्रेन
- वनस्थली निवाई
- सवाईमाधोपुर
- कोटा
- रामगंज मंडी
- भवानी मंडी
- नागदा
- रतलाम
- वडोदरा
- भरूच
- सूरत
- नवसारी
- वलसाड
- वापी
- पालघर
- बोरीवली
पढ़ें ये खबरें
- डिप्टी CM जगदीश देवड़ा के OSD रहे अधिकारी पर गिरी गाज! 1 करोड़ रुपये रिश्वत के आरोपों में दीपम रायचुरा निलंबित
- UP Board Exam Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइमटेबल जारी! 5 फरवरी से इम्तिहान, चेक करें पूरा शेड्यूल
- नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही की मौत
- महाकाल से निकली मां उमा की भव्य सवारी; 5 दिवसीय उमा सांझी महोत्सव का हुआ पारंपरिक समापन
- हाईकोर्ट ने आयुष बोर्ड चुनाव के निलंबन को किया रद्द, मतगणना तुरंत शुरू करने का आदेश

