Rajasthan News: जयपुर जिले की 20 पंचायत समितियों में ग्राम पंचायतों का नक्शा बदल गया है। राजस्थान सरकार ने शुक्रवार सुबह इन क्षेत्रों के पुनर्गठन और नई सीमाओं की अधिसूचना जारी कर दी। ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग ने यह कदम राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 के तहत मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए उठाया है। दूदू, सांगानेर, फागी जैसे इलाकों में अब प्रशासनिक ढांचा और स्थानीय राजनीति दोनों में बड़ा बदलाव दिखेगा।

अधिनियम के तहत बड़ा पुनर्गठन
धारा 98 के तहत जारी इस अधिसूचना का मकसद स्थानीय शासन को अधिक प्रभावी बनाना और ग्रामीण आबादी तक सरकारी योजनाओं की पहुंच आसान करना है। विभाग ने लंबे विचार-विमर्श और कानूनी प्रक्रिया के बाद यह कदम अंतिम रूप से लागू किया।
आपत्तियों के निस्तारण के बाद मिली मंजूरी
पुनर्गठन शुरू करने से पहले जिला कलेक्टरों ने प्रस्ताव तैयार किए थे। इन्हें सार्वजनिक किया गया और एक महीने के भीतर लोगों से आपत्तियां मांगी गईं। इन पर सुनवाई और समीक्षा के बाद सरकार ने दूदू, मौजमाबाद, फागी, माधोराजपुरा, सांभरलेक, सांगानेर समेत 20 पंचायत समितियों के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी।
दूदू पंचायत समिति में बड़े बदलाव
दूदू में कई गांवों को जोड़कर नई पंचायतें बनाई गई हैं और कई क्षेत्रों की सीमाएं दोबारा तय की गई हैं।
नई संरचना इस तरह है…
नई ग्राम पंचायतें और शामिल गांव
- उरसेवा- उरसेवा, खेड़ीचरण, केरिया खुर्द, मुवालों की ढाणी
- धंधोली- धंधोली
- कचनारिया- कचनारिया, ईटाखोई, नगरी, गोठड़ा
- गहलोता- गहलोता, छिर्र
- मरवा- मरवा, आदरवा
- मोरडा- मोरडा, पानवाकलां, सुरीं
- गागरडू- गागरडू, गैगा
- लापोडिया- लापोडिया, सिनोदिया
- गैजी- गैज़ी, नोल्या, श्योपुरा, गोपीपुरा
- दांतरी- दांतरी, किला, माधोपुरा
- पडासौली- पडासौली
- नयागांव- नयागांव, जसुपुरा, पातुडी
- रहलाना- रहलाना
- केरिया बुजुर्ग- केरिया बुजुर्ग, महतगांव, बेनीखेडा
- सुनाडिया- सुनाडिया, छापरवाड़ा, तन छापरवाड़ा
- हरसौली- हरसौली
- चरासडा- चरासडा, श्रीरामनगर, छप्या
- मंमाणा- मंमाणा, खेडानागरान
- नीमली- नीमली, दांतडा, झकोलड, बोकडावास
- बिंगोलाव- बिंगोलाव, पवालिया, हटूपुरा
पढ़ें ये खबरें
- नाक से खून, टूटे पैर और जिस्म पर घाव… लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ रातों-रात गायब हुई प्रेमिका, जानें मामला
- रायपुर में पेंट-केमिकल के गोदाम में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप
- जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की हिरासत से नाराज भगवंत मान, केंद्र पर साधा निशाना
- दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, शांति समिति की बैठक में सुरक्षा और नियमों पर मंथन, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध
- तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से दो स्कूली छात्राओं की मौत, एक की हालत गंभीर; स्टेट हाइवे पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
