Rajasthan News: देशभर में 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जयपुर की ऐतिहासिक बड़ी चौपड़ इस बार भी सियासत और परंपरा का साक्षी बनी। गणतंत्र दिवस पर यहां सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों ने अपनी-अपनी परंपरा अनुसार झंडारोहण किया।
भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, महापौर कुसुम यादव सहित कई बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

गणतंत्र दिवस के मौके पर बड़ी चौपड़ पर हर साल की तरह दो मंच बनाए गए। सत्तारूढ़ दल ने पूर्वमुखी होकर ध्वजारोहण किया, जबकि विपक्षी दल ने पश्चिममुखी। यह परंपरा जयपुर के गणतंत्र दिवस समारोह को विशिष्ट बनाती है।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा, “हमारे महापुरुषों ने स्वतंत्रता के लिए कठिन संघर्ष किया और हमें संविधान दिया। हमें गर्व है कि हमारा संविधान दुनिया का सबसे बेहतरीन संविधान है। यह हमारा कर्तव्य है कि हम देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में अपना योगदान दें।”
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा, “आज के दिन 1950 में हमारा संविधान लागू हुआ। यह संविधान हमारे लोकतंत्र का आधार है। हम सभी को इसके सम्मान और रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संविधान को गौरवान्वित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।”
सांसद मंजू शर्मा ने महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का दिन उन सभी कुर्बानियों को याद करने का है, जिन्होंने देश और संविधान के लिए अपना सब कुछ न्योछावर किया।
गणतंत्र दिवस समारोह में सभी नेताओं ने नागरिकों से अपील की कि वे संविधान का पालन करते हुए देश के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। जयपुर की बड़ी चौपड़ पर हुए इस भव्य आयोजन ने संविधान, स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
पढ़ें ये खबरें
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें
