Rajasthan News: राजस्थान में हाल ही में बनाए गए 17 नए जिलों को लेकर आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में इन नए जिलों के भविष्य पर विस्तार से चर्चा हुई. हालांकि, इस बैठक में आज कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है. यह तय किया गया कि 15 दिनों के बाद फिर से बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें इन जिलों के भविष्य को लेकर अंतिम फैसला किया जाएगा.

जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने बैठक के बाद बताया कि अभी तक किसी भी प्रकार का निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन जो भी फैसला होगा, वह जन भावना के अनुरूप ही होगा. उन्होंने यह भी बताया कि कुछ जिले जल्दबाजी में बनाए गए थे, और अगर हर विधानसभा क्षेत्र को जिला बना दिया जाए तो राजस्थान में 200 जिले हो जाएंगे. इसलिए इन जिलों की समीक्षा की जाएगी और अगर नए जिलों की मांग होगी या किसी गांव को जोड़ने की आवश्यकता होगी, तो उस पर भी विचार किया जाएगा.
जलदाय मंत्री ने बताया कि एक जिले को पूरी तरह से स्थापित करने में लगभग 2000 करोड़ रुपये का खर्च आता है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि प्रतापगढ़, जो 2008 में जिला बना था, आज भी पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाया है. इसलिए जनता के हित में सही निर्णय लेने के लिए सभी पहलुओं का आकलन जरूरी है.
बैठक में यह भी चर्चा हुई कि कुछ छोटे जिलों को नजदीकी जिलों के साथ मर्जर कर दिया जा सकता है. दूदू, खैरथल तिजारा, केकड़ी, सलूम्बर, सांचौर और शाहपुरा जैसे छोटे जिलों के बारे में विचार किया जा रहा है. इसके अलावा, डीग, गंगापुर सिटी, कोटपूतली-बहरोड़, नीमकाथाना, अनूपगढ़, और फलोदी के बारे में भी निर्णय लिया जा सकता है. जयपुर और जोधपुर के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को अलग-अलग जिलों में बांटने के मुद्दे पर भी चर्चा हो रही है, और इस पर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है.
पढ़ें ये खबरें भी
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद
