Rajasthan News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर राजस्थान सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को विशेष उपहार दिया है। सरकार ने घोषणा की है कि इस दिन सभी महिलाएं और बालिकाएं राजस्थान रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। यह पहल महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यात्रा के लिए लागू होंगी कुछ शर्तें
राजस्थान रोडवेज प्रबंधन के अनुसार, यह सुविधा सिर्फ साधारण और एक्सप्रेस बसों में उपलब्ध होगी। वातानुकूलित (AC) और वोल्वो बसों में यह छूट लागू नहीं होगी।
- यह सुविधा 8 मार्च को रात 12:00 बजे से लेकर 23:59 बजे तक मान्य होगी।
- केवल राजस्थान राज्य की सीमा के भीतर यात्रा करने वाली महिलाएं ही इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगी।
- यदि कोई महिला राजस्थान से बाहर यात्रा कर रही है (जैसे जयपुर से दिल्ली), तो राजस्थान की अंतिम बस स्टॉप तक की यात्रा नि:शुल्क होगी। इसके बाद का किराया यात्रियों को स्वयं वहन करना होगा।
महिलाओं के लिए एक बड़ा अवसर
राजस्थान रोडवेज की कार्यकारी निदेशक (यातायात) डॉ. ज्योति चौहान ने बताया कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से लागू की गई है। इससे महिला यात्रियों को यात्रा के दौरान वित्तीय राहत मिलेगी और वे बिना किसी खर्च के आवश्यक कार्यों के लिए यात्रा कर सकेंगी।
पढ़ें ये खबरें
- रुद्रपुर पहुंची कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: कुमारी सैलजा संग जुटे दिग्गज, गंभीर आरोपों से गरमाई प्रदेश की राजनीति
- 8वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत, नोएडा से बॉयफ्रेंड के साथ आई थी इंदौर, युवक हिरासत में
- काशी पहुंचे रक्षा मंत्री: संकट मोचन दरबार में माथा टेक मांगी मन्नत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
- केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितो ने घेरा पन्ना कलेक्ट्रेट, उमंग सिंघार ने उठाया मुआवजे का मुद्दा
- पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू
