Rajasthan News: प्रदेश में सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं की संया लगातार बढ़ रही है। पिछले 10 साल की स्थिति देखें तो अजमेर डिस्कॉम के दायरे में आने वाले जिलों में 10 गुना से ज्यादा वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर उदयपुर की बात करें तो 25 हजार की तुलना में अब तक 5 हजार परिवार जुड़ पाए हैं।

योजना में वार्षिक प्रगति देखें तो चित्तौड़गढ़ जिला 35 प्रतिशत के साथ सबसे आगे है, जबकि 8 प्रतिशत के साथ सलूबर सबसे पिछड़ा हुआ है। उदयपुर 22 फीसदी प्रगति के साथ 7वें स्थान पर है।
अधिकारियों का कहना है कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर सिस्टम लगवाने के संबंध में डिस्कॉम की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है। इसके अनुसार आवेदन मिल रहे हैं, वहीं वेंडर्स की ओर से सिस्टम लगवाए जा रहे हैं। इस संबंध में शिविर लगाकर भी लोगों को जानकारी दी जा रही है।
पीएम सूर्यघर योजना
- 25026 सोलर सिस्टम का लक्ष्य उदयपुर जिले में
- 9600 आवेदन मिले हैं अब तक योजना के तहत
- 5397 सोलर सिस्टम अब तक लगाए गए जिले में
- 2021 सिस्टम लगना अब तक पेंडिंग चल रहे हैं
- 90 उपभोक्ताओं के यहां निरीक्षण करना बाकी है
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Weather: सुबह कोहरा, दोपहर में गर्मी और रात में हल्की ठंड, जानिए कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम
- यूपी में ठंड और कोहरे का असर बढ़ा, 48 घंटे में पूर्वांचल में बारिश के आसार; किसानों को अलर्ट
- Bihar Morning News : बीजेपी का प्रबुद्ध जन सम्मेलन, जदयू करेगी जनसुनवाई, कैबिनेट की बैठक आज
- जीवन सूक्त : विरोध और विद्रोह, का आरोह अवरोह – संदीप अखिल
- 04 November 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
