Rajasthan News: राजस्थान सचिवालय परिसर में अब तंबाकू, गुटखा खाकर थूकने या पान की पीक फेंकने पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। सचिवालय प्रशासन ने स्वच्छता और सार्वजनिक शालीनता बनाए रखने के लिए यह सख्त कदम उठाया है। सचिवालय के पंजीयक मुकेश सिंघल ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन उपविधियां 2019 के प्रावधानों को फिर से लागू करते हुए यह आदेश जारी किया है।

इसके साथ ही, कार्यमुक्त संयुक्त सचिव आशिष शर्मा ने एक परिपत्र जारी कर सभी विभागों को निर्देश दिए है। परिपत्र में कहा गया है कि सचिवालय एक आनुष्ठानिक और प्रशासनिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान है, लेकिन फिर भी यहां धूम्रपान, गुटखा व तंबाकू का सेवन और प्लास्टिक का गैरकानूनी उपयोग देखा जा रहा है। ऐसे कृत्यों को रोकने के लिए कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि भविष्य में कोई कर्मचारी या आगंतुक गुटखा, तंबाकू, पान थूकते या प्लास्टिक का अनुचित उपयोग करते पाया गया, तो न केवल 200 रुपये का जुर्माना लगेगा, बल्कि संबंधित कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
सचिवालय प्रशासन ने इस कदम को परिसर की स्वच्छता के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य और सार्वजनिक शालीनता से भी जोड़ा है। उन्होंने कहा कि नियमों के पालन पर सख्ती बरती जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर और भी कड़े दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं।
पढ़ें ये खबरें
- हड़ताल के बीच 5 पटवारी निलंबित: नोटिस के बाद भी काम में नहीं लौटने पर गिरी निलंबन की गाज, SDM ने जारी किया आदेश
- पूर्व मंत्री के बंगले में चोरी का मामलाः 16 नल और टोंटियां चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार का माल भी जब्त
- CM शुभेंदु ने 2.5 लाख लोगों को CAA के तहत नागरिकता का किया ऐलान, कहा- ममता हमेशा करती थीं विरोध
- श्रीराम केयर हॉस्पिटल में महिला की उपचार के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया जमकर हंगामा…
- हाईकोर्ट से BJP नेताओं ने वापस लिया कोरोना शुल्क के हिसाब-किताब से जुड़ी PIL, जानिए क्या रही वजह?
