Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान उज्ज्वला योजना के तहत गंगापुर सिटी में दिए गए कनेक्शनों को लेकर विधायक रामकेश मीणा ने सवाल उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि पात्रता 1.75 लाख लोगों की होने के बावजूद सिर्फ 1,668 लोगों को ही योजना का लाभ क्यों मिला?

73 लाख लोगों को मिला उज्ज्वला योजना का लाभ
विधायक के इस सवाल पर मंत्री सुमित गोदारा ने जवाब देते हुए बताया कि राजस्थान में अब तक 73 लाख 82 हजार लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। गंगापुर सिटी में 74,000 कनेक्शन जारी किए गए हैं, जबकि 550 कनेक्शन अभी भी लंबित हैं।
उन्होंने आगे बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश में लाभार्थियों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। पूरे भारत में अब तक 10 करोड़ 33 लाख उज्ज्वला कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं।
गंगापुर सिटी में जल्द जारी होंगे 550 कनेक्शन
मंत्री सुमित गोदारा ने भरोसा दिलाया कि गंगापुर सिटी में बचे हुए 550 कनेक्शन जल्द जारी किए जाएंगे और पात्र लोगों को योजना का पूरा लाभ मिलेगा। सरकार इस योजना के क्रियान्वयन की सख्ती से निगरानी कर रही है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इसका लाभ लेने से वंचित न रहे।
सदन में हंगामा
वहीं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सिलेंडर सब्सिडी को लेकर सरकार से जवाब मांगा। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें बैठने के लिए कहा, जिससे सदन में कुछ देर हंगामा हुआ। हालांकि, जल्द ही कार्यवाही शांतिपूर्वक आगे बढ़ने लगी।
पढ़ें ये खबरें
- सोनम वांगचुक के स्कूल हिमालयन इंस्टीट्यूट को नोटिस: मंजूरी के बिना संचालित करने का आरोप, भड़के दीपके बोले- ‘हमारे पास ऐसी…,’
- घरौंदा केंद्रों की चिंताजनक स्थिति, कोर्ट कमिश्नरों के खुलासे पर हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से दो हफ्तों में किया जवाब तलब…
- गैस लीक होने से किचन में लगी आगः प्रेशर कुकर फटा, महिला झुलसी, पुलिस – फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा
- सिंगरौली में श्रमिकों पर कथित लाठीचार्ज का विरोध: टीआई को हटाने की मांग को लेकर थाने का घेराव, राजनीतिक भूमिका पर उठ रहे सवाल!
- दिवाली से पहले महंगाई का झटका: अहमदाबाद में CNG ₹100 के पार, बढ़ा आर्थिक बोझ
