Rajasthan News: राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बयान सामने आया है। कांग्रेस ने इस सीट से प्रमोद जैन भाया को उम्मीदवार बनाया है, जबकि टिकट के लिए लंबे समय से दावा ठोक रहे नरेश मीणा को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है।

नरेश मीणा ने टिकट के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी मुलाकात की थी, लेकिन पार्टी ने अंततः प्रमोद जैन पर भरोसा जताया। इससे पहले भी छाबड़ा, दौसा और देवली-उनियारा सीटों पर मीणा का टिकट कट चुका है।
पायलट बोले- टिकट एक को ही मिल सकता है
उदयपुर में मीडिया से बातचीत में सचिन पायलट ने कहा, टिकट एक व्यक्ति को ही दिया जा सकता है। पार्टी ने सोच-समझकर फैसला किया है। प्रमोद जैन भाया अनुभवी उम्मीदवार हैं और अच्छा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस यह उपचुनाव जीतेगी।
उन्होंने आगे कहा कि जनता यह भी देख रही है कि राजस्थान की मौजूदा सरकार क्या काम कर रही है। जब जनता को दिखाए गए सपने पूरे नहीं होते, तो जवाब भी जनता ही देती है।
राजस्थान सरकार और भाजपा पर निशाना
पायलट ने उदयपुर में भाजपा पदाधिकारी द्वारा यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की घटना पर राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार विपक्ष को दबाने की जो कोशिशें करती है, उसी राह पर राजस्थान की सरकार भी चल रही है। यहां अफसरशाही हावी है और हादसों पर कोई जिम्मेदारी नहीं लेता।
पढ़ें ये खबरें
- पीएम मोदी ने ITBP के हिमवीरों को सलाम कियाः बोले- उनका अद्भुत दृढ़ संकल्प, अदम्य साहस और निस्वार्थ सेवा देश के लिए प्रेरणा
- दिल्ली MCD के 4,000 कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, अब ₹18,000 न्यूनतम वेतन के साथ मिलेगा DA
- यूपी के इन कर्मचारियों की सैलरी 60% तक बढ़ाने का प्रस्ताव, जनवरी से मिलेगा एरियर
- CRPF जवान की खूनी छुट्टी: रोहतक में पत्नी को चाकू से गोदा, तड़पते हुए पड़ोसियों के पास पहुंची महिला
- मोतिहारी के मझरिया गांव में छापा मारकर 7 जुआरी गिरफ्तार, नकद और ताश बरामद
