Rajasthan News: राजस्थान के खैरथल में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ के एक कथित बयान के विरोध में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। मामला इतना गरमा गया कि सैन समाज के लोगों ने एकजुट होकर जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर दिया।

नारेबाजी और भारी हंगामे के बीच समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इलाके में इस वक्त भारी पुलिस बल तैनात है और सियासी गलियारों में भी इस ‘जुबानी जंग’ की चर्चा तेज हो गई है।
JEN है या नाई है?
ग्राउंड से मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा विवाद एक विकास कार्य के निरीक्षण के दौरान शुरू हुआ। आरोप है कि विधायक बाबा बालक नाथ ने वहां मौजूद एक सरकारी इंजीनियर (JEN) को सार्वजनिक रूप से टोकते हुए कह दिया JEN है या नाई है? प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के मुंह से ऐसी जातिगत टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसे सीधे तौर पर पूरे सैन समाज की गरिमा और प्रतिष्ठा पर हमला बताया जा रहा है।
कलेक्टर दफ्तर पर प्रदर्शन और कड़ी चेतावनी
सोमवार सुबह से ही खैरथल की सड़कों पर समाज के युवाओं और बुजुर्गों का जुटना शुरू हो गया था। हाथों में तख्तियां लिए लोग नारेबाजी करते हुए कलेक्टर दफ्तर पहुंचे। वहां हुई सभा में वक्ताओं ने साफ कहा कि यह किसी एक व्यक्ति का अपमान नहीं बल्कि पूरे समुदाय को नीचा दिखाने की कोशिश है।
पढ़ें ये खबरें
- CM डॉ. मोहन ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में की शिरकत: महाकाल लोक के समीप 10 महाविद्याओं के किए दर्शन
- अंकिता भंडारी के इंसाफ को लेकर पूरे दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों की खबर न देने पर एलआईयू इंस्पेक्टर निलंबित
- Tiger Shroff Firing Case: अंधेरी स्टेशन पर मिली हमले में इस्तेमाल बाइक, CCTV में कैद हुए दो शूटर्स
- अटल आवास में लगी भीषण आग : दहशत में महिलाओं-बच्चों ने लगाई छलांग, लोगों ने रस्सी के सहारे किया रेस्क्यू
- शारदीय नवरात्रि: बंगाली समाज के 53वें दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम: धुनुची नृत्य और सिंदूर खेला बने मुख्य आकर्षण

