Rajasthan News: अजमेर के बकरा बाजार में इस बार बकरीद की रौनक थोड़ी फीकी जरूर है, लेकिन चर्चाओं का बाजार बेहद गर्म है। मंडी में इस समय बॉलीवुड स्टार्स के नाम वाले बकरों की भारी धूम है। कोई सलमान है तो कोई शाहरुख। सुल्तान और युवराज जैसे रॉयल नामों वाले बकरे भी खरीदारों को लुभा रहे हैं।
इन सब के बीच एक बकरे ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इसका नाम लाडू है। इसकी अनोखी हरकतों और अजीब शौक ने इसे सबसे महंगा और वीआईपी बना दिया है।

रजनीगंधा का शौकीन है यह बकरा
लाडू आम बकरों की तरह सिर्फ घास-फूस नहीं खाता। उसे रजनीगंधा खाने की लत है। लाडू के मालिक ने बताया कि वह अपना ज्यादातर समय अजमेर दरगाह के आस-पास ही बिताता था। वहां आने वाले जायरीन और स्थानीय लोग मजे-मजे में उसे रजनीगंधा खिलाने लगे। धीरे-धीरे यह उसकी पक्की आदत बन गई। अब हालत यह है कि अगर कोई उसे एक बार रजनीगंधा खिला दे, तो वह दोबारा मांगता है। मना करने पर वह सींग मारकर इशारा करता है कि भाई एक और खिलाओ।
काजू, बादाम और गोलगप्पे है डाइट
लाडू का शौक सिर्फ रजनीगंधा तक ही सीमित नहीं है। उसकी रोज की डाइट जानकर आप हैरान रह जाएंगे। उसे दिनभर में काजू, बादाम, दूध, दही, छाछ और देसी घी दिया जाता है। उसे गोलगप्पे खाने का भी बेहद शौक है। इस शाही डाइट की वजह से उसका वजन काफी ज्यादा है। लाडू सोजत नस्ल का बकरा है, जिसकी वजह से मंडी में उसकी जबरदस्त मांग बनी हुई है।
खाड़ी देशों के शेखों की पहली पसंद
सोजत नस्ल के इन खास बकरों की कीमत सुनकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट रहे हैं। अजमेर मंडी में इस नस्ल का एक बकरा करीब डेढ़ लाख रुपए में बिक रहा है। वहीं, खूबसूरत बकरों की जोड़ी की कीमत 3 लाख रुपए तक पहुंच गई है। पशुपालकों के मुताबिक, इन बकरों को पालना हर किसी के बस की बात नहीं है।
इन्हें सर्दियों में तेल, गुड़ और अंजीर खिलाए जाते हैं। गर्मी से बचाने के लिए कई बकरों को एसी और कूलर में रखा जाता है। एक बकरे की देखरेख पर हर महीने लगभग 10 हजार रुपए का खर्च आता है। यही वजह है कि खाड़ी देशों से आने वाले शेख इन खास और खूबसूरत बकरों को मुंहमांगी कीमत पर खरीदते हैं।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Crime: घर में मौजूद अकेली युवती के साथ गांव के युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
- करनाल में ‘समाधान समारोह 2026’ अभियान शुरू: अब आपसी सहमति से सुलझेंगे मुकदमे
- भीषण गर्मी के मद्देनजर CM साय की प्रदेशवासियों से बड़ी अपील: कहा- सतर्कता बरतें और जरूरतमंदों का बनें सहारा, पशु-पक्षियों के प्रति भी दायित्व निभाने की अपील
- राजद विधायक बोगो सिंह का स्वास्थ्य मंत्री के जनता दरबार में हंगामा, अस्पताल के गोदाम बनने पर जताई नाराजगी
- विकास की बयारः CM धामी ने 138 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण, कहा- प्रदेश भर में सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सेवाओं और…
