Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर जिले की एक महिला सरपंच इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस महिला सरपंच का अंग्रेजी में दिया गया भाषण वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब सराह रहे हैं। दरअसल, यह भाषण उन्होंने आईएएस अधिकारी टीना डाबी के एक कार्यक्रम के दौरान दिया था।
वायरल वीडियो में महिला सरपंच सोनू कंवर, जो पारंपरिक राजस्थानी पोशाक और घूंघट में नजर आ रही हैं, माइक के सामने खड़ी होकर बोल रही हैं, “मैं इस दिन का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। सबसे पहले, मैं हमारी कलेक्टर टीना मैडम का स्वागत करती हूं। एक महिला होने के नाते, टीना मैडम का स्वागत करते हुए मुझे गर्व महसूस हो रहा है।” यह वीडियो लगभग 51 सेकंड का है, जिसमें सोनू कंवर अपने पारंपरिक पहनावे और घूंघट के साथ अंग्रेजी में धाराप्रवाह भाषण देती नजर आ रही हैं।
यह वीडियो 14 सितंबर को जालीपा ग्राम पंचायत में आयोजित राजस्थान जल महोत्सव का बताया जा रहा है। कार्यक्रम में मौजूद लोग तब हैरान रह गए जब गांव की सरपंच ने फर्राटेदार अंग्रेजी में भाषण दिया। मंच पर जिला कलेक्टर टीना डाबी भी उपस्थित थीं।
सोनू कंवर ने अपने भाषण में पानी की महत्ता पर जोर देते हुए कलेक्टर टीना डाबी की भी सराहना की। उन्होंने कहा, “मुझे आज इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर बहुत खुशी हो रही है। सबसे पहले, मैं जिला कलेक्टर टीना डाबी और प्रधान जेठी देवी का स्वागत करती हूं। यह मेरे लिए सम्मान की बात है, और मंच पर महिला सशक्तिकरण की झलक देखकर मुझे खुशी हो रही है।” इसके बाद उन्होंने पानी बचाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, “पानी के बिना जीवन असंभव है।” उनके इस प्रभावी भाषण ने कलेक्टर टीना डाबी को भी प्रभावित किया, और उन्होंने ताली बजाकर सरपंच का उत्साहवर्धन किया।
पढ़ें ये खबरें भी
- दिल्ली मे पानी की किल्लत से VIP इलाके भी प्रभावित, 8 नवंबर तक 50-60 लाख लोगों पर पड़ेगा असर
- CG Crime : ईसाई धर्म नहीं अपनाने पर मारपीट का आरोप, 2 महिलाओं पर FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला
- महिला को घर में बंधक बनाकर डकैती: जेवर और 50 हजार नकद ले उड़े 3 बदमाश, विसर्जन में गए थे पति
- महाकाल की शरण में मिजोरम के राज्यपाल: जनरल डॉ. वी.के. सिंह ने पत्नी सहित किए बाबा महाकाल के दर्शन, देश की प्रगति की कामना
- आचार संहिता की उड़ी धज्जियां, मतदान केंद्र के बाहर मिला BJP प्रत्याशी का पोस्टर, तीसरी बार चेतावनी देकर हटवाया बैनर

