Rajasthan News: राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया की चुनावी प्रबंधन क्षमता दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिली। भाजपा नेतृत्व ने उन्हें नजफगढ़ जिले की पांच विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी थी, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी सीटों पर जीत दर्ज करवाई।

नजफगढ़ जिले की 5 सीटों की जिम्मेदारी
सतीश पूनिया को भाजपा नेतृत्व ने नजफगढ़, विकासपुरी, उत्तम नगर, मटियाला और द्वारका विधानसभा सीटों की चुनावी रणनीति और प्रचार अभियान की जिम्मेदारी दी थी। पूनिया ने इन क्षेत्रों में प्रभावी रणनीति बनाकर बूथ स्तर तक मजबूत पकड़ बनाई, जिसका परिणाम पार्टी की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
चुनाव प्रचार में निभाई अहम भूमिका
सतीश पूनिया ने चुनाव प्रचार के दौरान एक दर्जन से अधिक सम्मेलन किए, जिनमें पन्ना प्रमुख सम्मेलन, ओबीसी सम्मेलन, प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन, प्रबुद्धजन सम्मेलन, उद्यमी सम्मेलन, किसान सम्मेलन, प्रमुख कार्यकर्ता बैठक और बूथ सम्मेलन जैसे कार्यक्रम शामिल रहे। उन्होंने पूरे महीनेभर तक भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी।
पूनिया ने जताया दिल्लीवासियों का आभार
चुनाव परिणाम के बाद सतीश पूनिया ने दिल्ली की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि “दिल्लीवासियों ने भाजपा को जीत का आशीर्वाद देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाई है। जनता ने भ्रष्टाचार और कुशासन को बढ़ावा देने वाली आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर कर स्पष्ट संदेश दिया है कि उन्हें मजबूत नेतृत्व, सुशासन और विकास चाहिए।”
पढ़ें ये खबरें
- MP भीषण सड़क हादसे में 2 मौतः ड्राइवर को झपकी आने से पेड़ से टकराकर खाई में पलटी कार, 4 घायल
- Jharkhand High Court: गैंगस्टर अखिलेश सिंह के बेल के खिलाफ राज्य सरकार की याचिका खारिज, आर्म्स एक्ट मामले में जमानत दी
- IAF चीफ का ऑपरेशन सिंदूर पर बहुत बड़ा बयान, PAK को चेतावनी देते हुए कहा- ‘कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं’
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी का दौरा: सीएम साय ने खींचा खाका, बताया- अलग-अलग स्तर में सभी से करेंगी मुलाकात…
- मऊगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: खेतों के बीच बना दिया अस्पताल, न डॉक्टर, न रास्ता, न बिजली-पानी!
