Rajasthan News: राजस्थान में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। शनिवार को बारिश के बाद ठंड में भारी इजाफा हुआ, और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। जयपुर मौसम विभाग ने घने कोहरे और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट की चेतावनी जारी की है।

इसके मद्देनज़र, विभिन्न जिलों के जिला कलेक्टरों ने कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी का आदेश दिया है। आदेशों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
किन जिलों में कब छुट्टी?
13 जनवरी को छुट्टी
जयपुर, सीकर, कोटा, टोंक, और जैसलमेर जिलों में शीतलहर के चलते 13 जनवरी को सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी। हालांकि, स्कूल का अन्य स्टाफ तय समय पर उपस्थित रहेगा।
13 और 14 जनवरी को अवकाश
पाली, भरतपुर, अजमेर, कोटपूतली-बहरोड़, और डीग जिलों में कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों के लिए 13 और 14 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। इन जिलों के आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
13 से 16 जनवरी तक छुट्टी
सवाई माधोपुर जिले में कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 13 से 16 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।
स्कूल टाइमिंग में बदलाव
जोधपुर में बदला समय
जोधपुर जिला प्रशासन ने आदेश दिया है कि 13 और 14 जनवरी को सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति सुबह 10 बजे के बाद ही होगी। इससे पहले छात्रों को स्कूल बुलाना प्रतिबंधित रहेगा।
कोटा में कक्षा 9 से 12वीं का समय बदला
कोटा जिले में कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टी के साथ, कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।
जालौर में नई व्यवस्था
जालौर जिले में 13 और 14 जनवरी को कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, अन्य कक्षाओं और शिक्षकों के लिए स्कूल का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।
पढ़ें ये खबरें
- MP में दर्दनाक सड़क हादसा: पुलिया से टकराकर नीचे गिरी कार में लगी भीषण आग, सांवलिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे 4 दोस्त जिंदा जले, 1 गंभीर
- ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर MP में बवाल! BJP ने खरगे को घेरा, सोनिया-राहुल से पूछा- क्या ऐसी भाषा का समर्थन करते हैं?
- Jharkhand News: झारखंड के 11 अभयारण्यों में खुलेंगे ‘महुआ कैफे’, दलमा से होगी शुरुआत, महिलाएं रोज कमाएंगी हजारों रुपये
- ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले कमेंट पर मल्लिकार्जुन खरगे की मुसबीत बढ़ी, बवाल के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज की
- Delhi News Brief: दिल्ली में कांग्रेस की महारैली से व्यापारियों की बढ़ी चिंता, यमुना में सफेद जहरीला झाग छठ से पहले मोटी परत जमी
