Rajasthan News: राजस्थान के कोटा से एक दर्दनाक खबर आई है. मेडिकल कॉलेज की द्वितीय वर्ष की एमबीबीएस छात्रा प्राची मीणा ने अपने सरकारी आवास में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. वह अपने परिवार के साथ आकाशवाणी परिसर में रहती थी. यह घटना शनिवार को सामने आई और इससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

प्राची के पिता कमल मीणा आकाशवाणी झालावाड़ में पदस्थ हैं. कुछ साल पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था, जिसके बाद वे तीनों बच्चों की देखभाल अकेले कर रहे थे. लोगों के मुताबिक प्राची पढ़ाई में मेधावी थी, लेकिन हाल की परीक्षा में कम अंक आने से काफी परेशान थी. तनाव के चलते उसने यह कदम उठा लिया. घटना की खबर सुनते ही कमल मीणा गहरे सदमे में हैं. उनके सहकर्मी और परिचित परिवार को सांत्वना देने अस्पताल पहुंचे.
परिजनों और पड़ोसियों ने जब उसे फंदे से उतारा, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. उसे एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. नयापुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया.
थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में परीक्षा में कम अंक आने से तनाव में होने की बात सामने आई है, हालांकि अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्य जब्त कर लिए गए हैं ताकि वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.
पढ़ें ये खबरें
- जनवरी 2016 से 7वें वेतनमान का इंतजार! नर्सिंग अधिकारियों का टूटा सब्र, प्रमोशन और भर्ती की भी उठाई मांग
- पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को CM भगवंत मान का दिवाली गिफ्ट, DA में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान
- छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने ली उच्चस्तरीय बैठक…
- विजय चौधरी का विपक्ष पर हमला, गाद प्रबंधन नीति और यूपी चुनाव को लेकर जानें क्या कही बात
- ट्रैक्टर वर्कशॉप में भीषण आग, आठ ट्रैक्टर जलकर खाक, लाखों का नुकसान
