Rajasthan News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने हलचल तेज कर दी है. दिल्ली से अहमदाबाद तक एटीएस और दूसरी टीमें लगातार छापामर कार्रवाई कर रही हैं। कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए पकड़ा भी जा चुका है. इसी दौरान राजस्थान के टोंक जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां से एक डॉक्टर को हिरासत में लिये जाने की जानकारी मिल रही है.

बता दें कि मालपुरा में यह कार्रवाई सुबह-सुबह उस वक्त हुई जब अधिकत लोग सोकर उठे भी नहीं थे. सादात मोहल्ले में जांच एजेंसी की टीम पहुंची और बगैर किसी शोर-शराबे के डॉक्टर हिरासत में ले लिया।
मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर के पिता सरकारी सेवा से रिटायर हो चुके हैं. टोंक पुलिस ने फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इस बात की जानकारी भी नहीं मिल सकी है कि यह कार्रवाई किस एजेंसी ने की है.
बता दें कि मालपुरा इससे पहले भी कई बार सुर्खियों में रहा है. यहां आईएसआई जिंदाबाद के नारे लगने से लेकर सांप्रदायिक तनाव तक कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं. वहीं इस मामले में जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि देश विरोधी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
पढ़े ये खबरें
- Bihar Weather: सुबह कोहरा, दोपहर में गर्मी और रात में हल्की ठंड, जानिए कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम
- यूपी में ठंड और कोहरे का असर बढ़ा, 48 घंटे में पूर्वांचल में बारिश के आसार; किसानों को अलर्ट
- Bihar Morning News : बीजेपी का प्रबुद्ध जन सम्मेलन, जदयू करेगी जनसुनवाई, कैबिनेट की बैठक आज
- जीवन सूक्त : विरोध और विद्रोह, का आरोह अवरोह – संदीप अखिल
- 04 November 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
